Jio का धमाका! ₹200 में 15 OTT ऐप्स का मजा, अनलिमिटेड 5G और 1000+ Live TV चैनल्स भी
Reliance Jio ने 200 रुपये का नया OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000+ लाइव टीवी चैनल, 30GB डाटा और Unlimited 5G का फायदा मिलता है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए नया ₹200 OTT Pass लॉन्च किया है। इसमें सिंगल रीचार्ज में पूरे एंटरटेनमेंट पैकेज का मजा यूजर्स को मिलने वाला है। प्लान में 15 प्रीमियम OTT ऐप्स, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, 30GB हाई-स्पीड डाटा और अनलिमिटेड 5G जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस पैक में मिलने वाले फायदों की वैल्यू करीब 1,500 रुपये प्रति माह जितनी है।
कंपनी का नया 200 रुपये वाला OTT Pass एक स्टैंडअलोन एंटरटेनमेंट पैक है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय एक ही प्लान में सबकुछ चाहते हैं। यह प्लान 27 मई, 2026 से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर लाइव हो गया है। हालांकि इसे एक्टिवेट करने के लिए यूजर के पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है क्योंकि इसमें कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट्स नहीं मिलते।
इस प्लान में मिलेंगे ये OTT ऐप्स
केवल 200 रुपये कीमत वाले OTT Pass में कुल 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इनमें शामिल हैं,
- YouTube Premium
- JioHotstar
- Prime Video
- SonyLiv
- ZEE5
- Discovery+
- Sun NXT
- FanCode
और अन्य रीजनल OTT प्लेटफॉर्म्स।
1000+ Live TV चैनल्स का भी मिलेगा फायदा
JioTV के जरिए यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने को मिलेंगे, जिनमें 150 से ज्यादा पेड चैनल शामिल हैं। इसमें मनोरंजन, मूवी, स्पोर्ट्स, इंफोटेनमेंट और रीजनल कंटेंट सबकुछ मिलेगा। इतना ही नहीं, इस OTT Pass में 30GB हाई-स्पीड 4G/5G डाटा दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी यूजर के एक्टिव बेस प्लान के साथ जुड़ी होगी और मैक्सिमम 28 दिनों तक रहेगी।
इन यूजर्स के लिए फायदेमंद है यह प्लान
अगर आप अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शंस पर हर महीने ज्यादा खर्च करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखना पसंद करते हैं, यह एक ऑल-इन-वन पैक बन सकता है। यह नया 200 रुपये वाला Jio OTT Pass Jio.com, MyJio ऐप, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स पर उपलब्ध है।
ध्यान रहे, इस प्लान से रीचार्ज करने से पहले आपके पास एक ऐक्टिव रीचार्ज होना चाहिए, जो आपको वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स दे रहा है। यानी नया OTT Pass एक ऐड-ऑन प्लान है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


