Jio ग्राहकों की मौज, 459 का यूथ एंड गेमिंग प्लान लाई कंपनी; एक्स्ट्रा डेटा, JioHotstar और जेमिनी भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Reliance Jio ने भारत में Youth and Gaming Plan नाम से एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 459 रुपये है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 61GB डेटा मिलता है। प्लान में फ्री Jiohotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Jio ग्राहकों की मौज, 459 का यूथ एंड गेमिंग प्लान लाई कंपनी; एक्स्ट्रा डेटा, JioHotstar और जेमिनी भी

Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को एक शानदार सरप्राइज दिया है। दरअसल, जियो ने भारत में 'Youth and Gaming Plan' नाम से एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते हैं। इस प्लान में रोजाना मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ बंडल सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस भी मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के अलावा, इसमें एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी सर्विसेज का एक ऐसा कॉम्बीनेशन भी शामिल है, जिसे रेगुलर डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। कितनी है इस प्लान की कीमत और इसमें ग्राहकों को क्या-क्या मिलेगा, चलिए बताते हैं...

डेली 2GB डेटा और 5GB एक्स्ट्रा डेटा भी

नए यूथ एंड गेमिंग प्लान की कीमत 459 रुपये है, इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है, और इसमें कुल 61GB डेटा मिलता है। दरअसल, यह प्लान 2GB डेली डेटा के साथ-साथ और इसमें 5GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है, इस हिसाब से प्लान में कुल 61GB डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। एलिजिबल यूजर्स जियो के True 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

jio youth and gaming plan

90 दिनों के लिए JioHotstar भी फ्री

जियो ने अपने यूथ एंड गेमिंग प्लान के साथ कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन को बंडल किया है। यूजर्स को जियोगेम्स मोबाइल, जियो टीवी के जरिए FanCode, और Snapchat+ का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में JioHotstar का तीन महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी शामिल है।

35,100 रुपये के एडिशनल बेनिफिट्स

प्लान में 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का ऑफर भी शामिल है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इस बेनिफिट्स से यूजर्स को 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ-साथ एडवांस्ड AI फीचर्स का एक्सेस भी मिलता है। इन बेनिफिट्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, यूजर्स को ऑफर की पूरी अवधि के दौरान एलिजिबल जियो प्लान पर एक्टिव रहना होगा।

खास बात यह है कि जियो यूजर्स को हर सर्विस में लॉग-इन करने के लिए उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा, जो उनके जियो कनेक्शन से जुड़ा हुआ है। साथ ही, कुछ बंडल बेनिफिट्स को एक्टिव रखने के लिए समय पर रिचार्ज करवाना भी जरूरी है।

हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए Wi-Fi कॉलिंग पर मुफ्त इनकमिंग एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इंटरनेशनल रोमिंग पैक के बिना भी मैसेज मिल सकते हैं, बशर्ते फोन वाई-फाई से कनेक्ट हो और VoWiFi चालू हो। इससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के OTP और बैंकिंग अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फीचर के लिए एक एक्टिव जियो प्लान, एक कम्पैटिबल डिवाइस और एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।