Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़jio free google ai pro subscription is now available for all age groups users check steps to claim
जियो का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन ऑफर हर उम्र के यूजर्स के लिए लाइव, ऐसे करें क्लेम

जियो का फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन ऑफर हर उम्र के यूजर्स के लिए लाइव, ऐसे करें क्लेम

संक्षेप:

Reliance Jio ने अपने सभी यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने शनिवार को अपने सभी यूजर्स को 18 महीने के लिए Free Google AI Pro सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसे सभी उम्र के यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है। देखें क्लेम करने के स्टेप्स

Nov 08, 2025 03:07 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Reliance Jio ने अपने सभी यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने शनिवार को अपने सभी यूजर्स को 18 महीने के लिए Free Google AI Pro सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया। जियो ने पिछले हफ्ते गूगल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत दोनों कंपनियों ने यूजर्स को डेढ़ साल के लिए जेमिनी प्रो प्लान का मुफ्त एक्सेस देने का वादा किया था। हालांकि, शुरुआत में यह ऑफर केवल 18 से 25 साल के यूजर्स के लिए था। गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब जियो ने इस ऑफर को हर उम्र के यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है। बता दें कि 18 महीने के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की कीमत 35,100 रुपये है, जो इस समय जियो यूजर्स को एकदम मुफ्त मिल रहा है। कैसे करें क्लेम, चलिए बताते हैं...

फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन को कैसे क्लेम करें

इस ऑफर को क्लेम करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास अनलिमिटेड 5G प्लान वाला एक एक्टिव जियो सिम कार्ड हो। यह सबसे बेसिक क्राइटेरिया है। यह सुनिश्चित करने के बाद, MyJio ऐप पर जाएं (अगर आपने इसे डाउनलोड नहीं किया है, तो पहले डाउनलोड कर लें), और नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करें।

1. अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन में MyJio ऐप डाउनलोड/ओपन करें। अगर Jio नंबर रजिस्टर्ड है, तो लॉगिन करें।

2. ऐप के होमपेज पर सबसे ऊपर 'Pro plan of Google Gemini FREE' या 'Google AI Pro FREE' नाम का बैनर दिखाई देगा।

3. बैनर पर दिखाई दे रहे 'Claim now' बटन पर क्लिक करें दबाएं। यह आपको ब्राउजर में नए पेज पर ले जाएगा।

4. अब ओपन हुए नए पेज पर प्लान की डिटेल्स (18 महीने फ्री, फायदे जैसे Gemini Live, 2TB स्टोरेज) दिखेंगी। नीचे स्क्रॉल करें और 'Agree' बटन दबाएं।

5. अब ऑनबोर्डिंग प्रोसेस फॉलो करें। अपना गूगल अकाउंट चुनें जिसे एक्सेस देना है (अगर मल्टीपल अकाउंट्स हैं तो)।

6. बस, अब आपका सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा। अब जेमिनी ऐप ओपन करें और प्रो स्टेटस चेक करें (जो प्रोफाइल में दिखेगा)।

Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स

मुफ्त टियर की तुलना में, Google AI Pro, या पहला सब्सक्रिप्शन टियर, आपको कई नए फीचर और फंक्शनैलिटी प्रदान करता है। यह प्लान, जिसकी सामान्य कीमत ₹1,950 प्रति माह है, Gemini 2.5 Pro AI मॉडल के एक्सटेंडेड एक्सेस के साथ आता है। इसके अलावा, आपको नैनो बनाना और डीप रिसर्च के जरिए इमेज जेनरेशन जैसी सुविधाओं का भी बेहतर एक्सेस मिलता है। आपको डीप रिसर्च के लिए Gemini 2.5 Pro का भी इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जो मुफ्त यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, सबसे मजेदार फीचर Veo 3.1 Fast है। अब आप साधारण टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से AI वीडियो बना सकते हैं। ये वीडियो नेटिव ऑडियो के साथ भी आते हैं, जिससे आप मनोरंजन या प्रोजेक्ट के लिए क्रिएटिव आर्ट बना सकते हैं। इस टियर में जेमिनी कमांड लाइन इंटरफेस (CLI) और जेमिनी कोड असिस्ट IDE एक्सटेंशन भी हायर रेट लिमिट के साथ उपलब्ध हैं।

आपको वर्कस्पेस ऐप्स, जैसे जीमेल, गूगल ड्राइव, डॉक्स, शीट्स, आदि पर गूगल के एआई इकोसिस्टम का भी आनंद मिलेगा। इसके अलावा, इस सब्सक्रिप्शन के साथ आपको व्हिस्क ऐप का एक्सेस और फ्लो व नोटबुकएलएम प्लेटफॉर्म के लिए हायर रेट लिमिट भी मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स को ड्राइव, जीमेल और फोटोज पर 2TB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।