
₹449 में Jio के एक रिचार्ज में चलेंगे तीन सिम, मिलेगा Unlimited 5G डेटा-कॉल्स, 3 महीने JioHotstar और Wifi फ्री
रिलायंस जियो सिर्फ 449 रुपए के फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक ही रिचार्ज से घर के तीन मोबाइल नंबर एक्टिव रखे जा सकते हैं। इस प्लान में मिलते हैं 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, JioHotstar, JioHome और JioSaavn जैसे फ्री सब्सक्रिप्शन।
Jio Cheapest Postpaid Family Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत की सबसे भरोसेमंद टेलीकॉम कंपनी है, जो हमेशा अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आती है। ज्यादातर लोग Jio के प्रीपेड प्लान्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कंपनी के पोस्टपेड प्लान्स में भी जबरदस्त वैल्यू फॉर मनी मिलती है। आज के समय में हर घर में 3-4 स्मार्टफोन होना आम बात है। लेकिन इन सभी नंबरों को एक्टिव रखना, बार-बार रिचार्ज कराना और हर महीने का खर्च उठाना कई लोगों के लिए झंझटभरा और महंगा सौदा बन जाता है। ऐसे यूजर्स के लिए जियो ने फैमिली पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है, जिससे एक ही रिचार्ज में पूरा परिवार कनेक्टेड रह सकता है।
Jio Family Postpaid Plan?
जियो का फैमिली पोस्टपेड प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अपने परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही प्लान से चलाना चाहते हैं। यानी आपको हर सिम के लिए अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही रिचार्ज से 3 या 4 सिम नंबर एक्टिव रहेंगे और सभी को डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जियो का सबसे किफायती फैमिली पोस्टपेड प्लान सिर्फ 449 रुपए प्रति माह का है, जिसमें आपको ढेरों फायदे मिलते हैं।
449 रुपए वाले Jio Family Plan की डिटेल्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 500 रुपये से भी कम कीमत में फैमिली के तीन नंबरों को कनेक्ट कर देता है। इस प्लान में मुख्य (प्राइमरी) सिम को 75GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा हर अतिरिक्त सिम पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। मतलब अगर आप तीन सिम जोड़ते हैं, तो कुल डेटा 90GB तक पहुंच सकता है।
कॉलिंग के लिए इस प्लान में देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा है। साथ ही हर सिम पर रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। 449 रुपए वाले Jio Family Plan के साथ कंपनी ने इस समय एक खास Jio 9th Anniversary Celebration Offer भी जोड़ा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कई फ्री सर्विसेस और सब्सक्रिप्शन दिए जा रहे हैं।
इसमें शामिल हैं: JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, 2 महीने के लिए JioHome और JioSaavn का फ्री एक्सेस, साथ ही अन्य Jio ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema आदि का फ्री उपयोग, इस तरह, सिर्फ 449 रुपए में आपको डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिल जाता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


