
Jio का तोहफा! 60 दिन FREE में लें अनलिमिटेड इंटरनेट, 1000+ चैनल्स, Netflix, Hotstar का मज़ा, जानें तरीका
Reliance Jio ने अपने यूजर्स को शानदार गिफ्ट दे रहा है। जियो JioHome (Fiber + AirFiber) का 60 दिन का मुफ्त ट्रायल दे रही है। इस ऑफर में यूजर्स को 1000 चैनल, 11 OTT Apps और Unlimited इंटरनेट दिया जा रहा है।
Reliance Jio ने JioHome ब्रांड के तहत एक बड़ा कदम उठाया है कंपनी ने अपने होम ब्रॉडबैंड (Fiber + AirFiber) सेवा के लिए 60 दिन का मुफ्त ट्रायल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का फायदा नए और मौजूदा कस्टमर्स दोनों उठा सकते हैं, और उन्हें राउटर, सेट-टॉप बॉक्स (STB), इंस्टालेशन आदि सुविधाएं भी मुफ्त दी जाएंगी। JioHome ऑफर का मकसद ग्राहकों को बिना किसी रिस्क के उसकी सर्विस की क्वालिटी और अनुभव जानने का अवसर देना है। शुरुआत में यह 50 दिन का फ्री ट्रायल था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 60 दिन किया गया है जिससे उपयोगकर्ताओं को और अधिक समय मिलता है।
JioHome का 60 दिन का मुफ्त ऑफर ऐसे करता है काम
जब आप JioHome (Fiber या AirFiber) सेवा के लिए साइन अप करते हैं, तो ट्रायल अवधि के दौरान आपको राउटर, STB (सेट-टॉप बॉक्स), और इंस्टालेशन सभी मुफ्त मिलने की पेशकश की जाती है। इसके बाद, 60 दिन की मुफ्त अवधि समाप्त होने पर, यूजर्स को ऑटोमैटिकली 599 रुपए प्रति माह वाले JioFiber/JioAirFiber पोस्टपेड प्लान में स्विच किया जाएगा जब तक कि ग्राहक ट्रांज़िशन न करे या प्लान न बदले। ऑफर में राउटर, स्टार्ट-अप सेटअप या इंस्टॉलेशन शुल्क शामिल है।
FREE में मिलेंगे धमाकेदार फायदे
जियो ने अपने Anniversary Celebration के मौके पर अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने लॉन्च किया है JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल ऑफर, जिसके तहत यूजर्स को मिलेंगे 1000+ डिजिटल टीवी चैनल्स, 11+ OTT ऐप्स का एक्सेस, और अनलिमिटेड हाई-स्पीड Wi-Fi वो भी बिल्कुल फ्री में। यानी अब घर बैठे मनोरंजन, इंटरनेट और टीवी का पूरा कॉम्बो बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा।
JioHome आपको फ्री मिलेगा या नहीं ऐसे करें चेक
अब आपको अलग-अलग ऐप्स की सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सिर्फ एक JioHome बॉक्स के साथ मिलेगा पूरा पैकेज TV + OTT + Wi-Fi। इस ऑफर की इंस्टॉलेशन आपके एरिया की उपलब्धता पर निर्भर करती है। यानी पहले आपको यह चेक करना होगा कि क्या आपके पिन कोड पर JioHome सर्विस उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए बस आपको जियो की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर PIN Code और Address डालना होगा।
Eligibility कैसे चेक करें?
कंपनी ने इस ऑफर को एक्टिव करने का बेहद आसान तरीका दिया है।
1. सबसे पहले JioHome ऑफर पेज खोलें।
2. अपना PIN Code दर्ज करें।
3. फिर Installation Address भरें।
4. इसके बाद सिस्टम बताएगा कि आपके एरिया में JioHome की सेवा उपलब्ध है या नहीं।
अगर आपके क्षेत्र में सर्विस उपलब्ध है, तो बस ‘Confirm Interest’ बटन पर क्लिक करें और 60 दिन का फ्री ऑफर अपने नाम कर लें। इस तरह, कुछ ही मिनटों में आप JioHome के Anniversary Offer का लाभ उठा सकते हैं और बिना कोई पैसा दिए 2 महीने तक Enjoy कर सकते हैं हाई-स्पीड इंटरनेट, टीवी चैनल्स और प्रीमियम OTT कंटेंट का मज़ा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




