जियो के इन तीन वैल्यू प्लान्स ने कराई मौज, 189 रुपये वाले के साथ जियो टीवी फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Jan 26, 2026 10:04 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो अपने यूजर्स को कई सारे वैल्यू प्लान ऑफर कर रहा है, लेकिन हम आपको इनमें से टॉप 3 के बारे में बता रहे हैं। इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, उसकी कीमत मात्र 189 रुपये है और इसमें सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी फ्री मिलता है।

जियो के इन तीन वैल्यू प्लान्स ने कराई मौज, 189 रुपये वाले के साथ जियो टीवी फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

वीवो अपने यूजर्स को हर रेंज के शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर आप किफायती दाम में बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो जियो के वैल्यू प्लान आपके लिए बेस्ट हैं। कंपनी यूजर्स को कई वैल्यू प्लान ऑफर कर रही है, लेकिन हम आपको इनमें से टॉप 3 के बारे में बता रहे हैं। इनमें जो सबसे सस्ता प्लान है, उसकी कीमत मात्र 189 रुपये है और इसमें सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी फ्री मिलता है। आइए जानते हैं जियो के इन वैल्यू प्लान के बारे में।

जियो का 189 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 2जीबी डेटा दे रही है। जियो का यह वैल्यू प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। आपको इसमें 300 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। यह प्लान जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस देता है। साथ ही इसमें आपको जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

जियो

जियो का 448 रुपये वाला प्लान

जियो का यह वॉइस ओनली वैल्यू प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनिलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। प्लान में कंपनी 1 हजार फ्री एसएमएस भी दे रही है। यह प्लान भी फ्री जियो टीवी के साथ आता है। साथ ही इसमें आपको जियो एआई क्लाउड का ऐक्सेस भी मिलेगा।

जियो का 799 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। बाकी प्लान्स की तरह इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलेगा। इसमें कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स को जियो टीवी का ऐक्सेस दे रही है। खास बात है कि इस प्लान में जियो क्लाउड का भी ऐक्सेस दिया जा रहा है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।