
Jio का कमाल: ₹1 में दे रहा JioHotstar का Premium; आईपीएल, फिल्म, वेब सीरीज का मजा वो भी बिना Ads
JioHotstar ने पेश किया 1 रुपए वाला शानदार ऑफर Dolby Vision, Dolby Atmos, मल्टी-डिवाइस एक्सेस और ऐड से मुक्ति। जानिए कैसे करें क्लेम, कौन पात्र है और क्या शर्तें हैं।
मनोरंजन की दुनिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है Jio अपने यूजर्स को JioHotstar सिर्फ 1 रुपए में ऑफर कर रहा है। इस ऑफर में आपको मिलता है पूरा Premium सब्सक्रिप्शन, जिसमें शामिल हैं विज्ञापन-मुक्त स्ट्रीमिंग, 4K प्लेबैक Dolby Vision के साथ, Dolby Atmos ऑडियो, और एक साथ कई डिवाइस पर एक्सेस।हालांकि इस ऑफर को आधिकारिक रूप से दोनों पार्टियों-Jio और Hotstar/Disney+ ने पूरी तरह घोषित नहीं किया है।
JioHotstar ऑफर की डिटेल्स, पात्रता और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
ऑफर में क्या-क्या शामिल है
इस अफवाह के अनुसार, Re 1 वाले इस ऑफर में आपको मिलेगा विज्ञापन (Ad)-मुक्त कंटेंट फिल्में, वेब-सीरीज, स्पोर्ट्स, 4K क्वालिटी में स्ट्रीमिंग जिसमें Dolby Vision HDR सपोर्ट शामिल है। Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट हाई-एंड साउंड एक्सपीरियंस के लिए। मल्टी-डिवाइस एक्सेस मोबाइल, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर एक साथ स्ट्रीम करने की सुविधा। पहली जानकारी ये बताती है कि यह ऑफर 1 रुपए में शुरू एक्टिवेशन हुआ है, बाद में रेगुलर प्राइस लागू होगा।
पात्रता
यह ऑफर शुरू में Jio SIM या JioFiber ग्राहक के लिए हो सकता है, लेकिन कुछ यूजर्स ने यह देखा है कि Non-Jio नंबर से भी इसे एक्टिव कर दिया गया। लेकिन अभी ट्रायल-पीरियड 30 दिन का बताया गया है। ऑफर बहुत ही सीमित समय या यूजर-ग्रुप-के लिए पायलट हो सकता है इसलिए सभी प्लेटफॉर्म-यूजर्स को यह उपलब्ध नहीं हो सकता।
स्टेप-बाय-स्टेप क्लेम कैसे करें
Step 1: Jio या Hotstar ऐप खोलें और अपने नंबर से लॉग-इन करें।
Step 2: ‘My Space’ या ‘Subscribe’ सेक्शन में जाएं।
Step 3: ऑफर में “Re 1 Premium Plan” दिखे तो उसे चुनें। UPI, कार्ड या वॉलेट से Re 1 का पेमेंट करें।
Step 4: सफल पेमेंट के बाद तुरंत आपका Premium एक्सेस एक्टिव हो जाएगा अब आप विज्ञापन-मुक्त, 4K + Dolby Vision/Atmos वाले कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
चूंकि यह ऑफर अभी पूरी तरह ऑफिशियल एनाउंस नहीं हुआ है, इसलिए अगर इस ऑफर का विकल्प नहीं दिखे तो घबड़ाएं नहीं हो सकता है यह प्रयोगात्मक हो। रजिस्ट्रेशन के बाद 30 दिन या निर्धारित ट्रायल अवधि के बाद नियमित मूल्य लागू हो सकता है इसलिए सब्सक्रिप्शन शर्तें देखें।
ऑफर एक्टिवेशन के बाद सुनिश्चित करें कि आप हाई-रेज़ सटीकरेंट कंटेंट जैसे 4K वीडियो, Dolby Vision/Atmos, मल्टी-डिवाइस एक्सेस इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि Non-Jio नंबर से क्लेम कर रहे हैं, तो बाद में सब्सक्रिप्शन जारी रहने की गारंटी नहीं है इसलिए ऑफर की वैधता समय-समय पर चेक करते रहें।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




