Jio Anniversary Offer: ₹299 के इफेक्टिव प्राइस में 2G से 4G में अपग्रेड, 6 महीने तक मिलेगा फ्री रिचार्ज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jio ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर JioBharat 4G फोन के लिए खास Anniversary Offer पेश किया है। 1,499 रुपये में फोन के साथ छह महीने के कनेक्टिविटी बेनिफिट्स मिलेंगे।

Jio Anniversary Offer
Jio Anniversary Offer का फायदा लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा।

रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर JioBharat फीचर फोन यूजर्स के लिए खास Anniversary Offer लॉन्च किया है। फेस्टिव सीजन में आया यह ऑफर खास तौर से उन यूजर्स के लिए है, जो अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और 4G नेटवर्क पर अपग्रेड करना चाहते हैं। ऑफर के साथ चुनिंदा JioBharat 4G फोन 1,499 रुपये में उपलब्ध हैं और इसके साथ छह महीने के कनेक्टिविटी बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

ऑफर के साथ ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉइस कॉलिंग का फायदा छह महीने तक मिलेगा। यानी छह महीने के दौरान यूजर्स को कुल 84GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। ये फायदे लागू नियम और शर्तों के साथ मिलते हैं।

2G यूजर्स के लिए 4G में अपग्रेड का मौका

जियो के मुताबिक, 2G यूजर्स को छह महीने तक सामान्य तौर पर करीब 199 रुपये प्रति महीने का रिचार्ज करना पड़ सकता है। इस हिसाब से छह महीने में कनेक्टिविटी पर लगभग 1,200 रुपये खर्च हो सकते हैं। Anniversary Offer में 1,499 रुपये में JioBharat 4G फोन के साथ छह महीने की कनेक्टिविटी शामिल है।

Jio Offer Details

जियो इसी कैल्कुलेशन के आधार पर डिवाइस की इफेक्टिव अपग्रेड कॉस्ट को सिर्फ 299 रुपये बता रहा है। यानी कंपनी के मुताबिक, अगर छह महीने के सामान्य रिचार्ज खर्च को अलग किया जाए तो यूजर को 2G से 4G फोन पर जाने के लिए इफेक्टिवली करीब 299 रुपये का एक्सट्रा खर्च करना पड़ता है। हालांकि, यह कैल्कुलेशन ऑफर में शामिल रिचार्ज बेनिफिट्स और एलिजिबिलिटी की शर्तों पर आधारित है।

सिर्फ कॉलिंग वाला फोन नहीं है JioBharat

JioBharat को ट्रेडिशनल 2G फीचर फोन के मुकाबले ज्यादा डिजिटल सुविधाओं के साथ पेश किया गया है। फोन में 4G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स को मनोरंजन, डिजिटल पेमेंट और परिवार की सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी मिलती हैं। यूजर्स JioTV के जरिए 500 से ज्यादा टीवी चैनलों का कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा JioHotstar पर लाइव क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट उपलब्ध है। म्यूजिक और दूसरे डिजिटल कंटेंट का भी एक्सेस मिलता है।

डिजिटल पेमेंट के लिए JioBharat में JioPay के जरिए UPI की सुविधा दी गई है। इसके साथ पेमेंट अलर्ट और Sound Box जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल आसान हो सकता है।

2000mAh बैटरी और 4G कनेक्टिविटी

JioBharat फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है। 4G नेटवर्क सपोर्ट की वजह से यूजर्स को पुराने 2G फीचर फोन के मुकाबले ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर देश के उन लाखों यूजर्स को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में है, जो अभी भी 2G फोन यूज कर रहे हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio Anniversary Offer: ₹299 में 2G से 4G में अपग्रेड, 6 महीने तक फ्री रिचार्ज