जियो और Vi यूजर्स के लिए दो सबसे धांसू प्लान, 30GB तक एक्सट्रा डेटा फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Feb 07, 2026 08:51 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जियो और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को एक्सट्रा डेटा वाले कुछ शानदार प्लान ऑफर करते हैं। आज हम आपको इन्हीं में से दो बेस्ट प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इनमें आपको 30जीबी तक एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

जियो और Vi यूजर्स के लिए दो सबसे धांसू प्लान, 30GB तक एक्सट्रा डेटा फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

अगर आप ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं, तो आपके लिए एक्सट्रा डेटा ऑफर करने वाले प्लान बेस्ट हैं। हेवी इंटरनेट यूजर्स का प्लान में ऑफर किया जाने वाला डेली डेटा आमतौर पर 24 घंटे से पहले खत्म हो जाता है। ऐसे में इन यूजर्स के वे प्लान ज्यादा काम के हैं, जिनमें बिना किसी अडिशनल चार्ज एक्सट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को कुछ ऐसे प्लान ऑफर करते हैं। आज हम आपको इन्हीं में से दो बेस्ट प्लान्स के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 30जीबी तक एक्सट्रा डेटा फ्री मिलेगा। साथ ही ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

वोडाफोन-आइडिया का 1749 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 45 दिन के लिए 30जीबी एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही है। कंपनी के 5G नेटवर्क में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2जीबी बैकअप डेटा (डेटा डिलाइट्स) भी मिलेगा। प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है।

जियो का 899 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी बिना किसी अडिशनल चार्ज 20जीबी एक्सट्रा डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। यह प्लान जियो स्पेशल ऑफर बेनिफिट्स के साथ आता है, जिसमें आपको जियो हॉटस्टार के फ्री ऐक्सेस के साथ जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी का स्टोरेज मिलेगा। यह प्लान 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो प्लान का ऐक्सेस भी देता है, जिसकी कीमत 35100 रुपये है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।