Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Jio airtel and Vodafone Idea recharge plans to get expensive soon suggests new leak
सबसे बड़ा झटका! इस दिन से महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel और Vi रीचार्ज प्लान

सबसे बड़ा झटका! इस दिन से महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel और Vi रीचार्ज प्लान

संक्षेप:

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) के रीचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं। नए लीक्स में संकेत मिले हैं कि यह बदलाव अगले महीने के आखिर में या फिर अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं। 

Nov 06, 2025 04:32 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मार्केट में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi सभी के रीचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं। रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि इन दिनों ही कंपनियों के टैरिफ दिसंबर, 2025 से महंगे हो सकते हैं और उनकी कीमतें 10 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं। टेलिकॉम ऑपरेटर्स की ओर से इससे पहले प्लान्स साल 2024 में रिवाइज किए गए थे। यानी आपको लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स का चुनाव अभी कर लेना चाहिए, जिससे महंगे प्लान्स आपको प्रभावित ना करें।

जियो, एयरटेल या फिर वोडाफोन आइडिया (Vi) ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लंबे वक्त से रीचार्ज प्लान्स महंगे होने के संकेत मिल रहे हैं। अब टिप्सटर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि टेलिकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान्स जल्द महंगे कर सकती हैं। दावा है कि यह बढ़त 10 प्रतिशत तक होगी, यानी 2GB डेली डाटा वाला 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 949 रुपये के बजाय 999 रुपये का मिलेगा।

ये भी पढ़ें:Jio और Airtel से बेहतर है ये रीचार्ज प्लान, 350 रुपये से कम में 50 दिन डेली डाटा

मीडिया रिपोर्ट्स में कया गया दावा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जल्द टेलिकॉम कंपनियां अपने टैरिफ महंगे कर सकती हैं। इस साल दिसंबर के आखिर से लेकर जून, 2026 के बीच प्लान्स महंगे होना तय माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रीचार्ज प्लान्स 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्लान्स पोर्टफोलियो से गायब किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:आ गया 24GB रैम और 7500mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलती है 80W फास्ट चार्जिंग भी

गायब किए जा रहे हैं सस्ते वाले प्लान

जियो और एयरचेल दोनों की ओर से कुछ अफॉर्डेबल प्लान्स हटाए जा रहे हैं। दोनों ने ही 1GB डेली डाटा वाले प्लान पोर्टफोलियो से गायब कर दिए हैं। अब कंपनियां 1.5GB डेली डाटा ऑफर करने वाले प्लान सबसे सस्ते में ऑफर कर रही हैं, जो 299 रुपये से शुरू होती है। साफ है कि उनकी कोशिश अपना एवरेज रेवन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने की है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।