Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़jio airtel and bsnl cheapest broadband plans under rs 500 offer upto 3300gb data
सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान, तेज स्पीड के साथ 22 OTT, फ्री कॉल्स और 3300GB डेटा भी

सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान, तेज स्पीड के साथ 22 OTT, फ्री कॉल्स और 3300GB डेटा भी

संक्षेप:

आज हम आपको Jio, Airtel और BSNL के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स बता रहे हैं। लिस्ट में देखें आपके बजट में कौन सा प्लान फिट बैठ रहा है और किस प्लान के बेनिफिट्स आपको पसंद आ रहे हैं। लिस्ट में शामिल सभी प्लान्स की कीमत 500 रुपये से कम है। एक प्लान में 22+ OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

Nov 08, 2025 11:06 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन स्टडी या फिर नॉर्मल यूज के लिए ब्रॉडबैंड लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको Jio, Airtel और BSNL के सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स बता रहे हैं। लिस्ट में शामिल सभी प्लान्स की कीमत 500 रुपये से कम है। लिस्ट में देखें आपके बजट में कौन सा प्लान फिट बैठ रहा है और किस प्लान के बेनिफिट्स आपको पसंद आ रहे हैं। एक प्लान में 22+ OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

रिलायंस जियो का 399 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला होम ब्रॉडबैंड प्लान 30Mbps की स्पीड के साथ आता है। ध्यान रहे कि फाइनल बिल में जीएसटी भी शामिल होगा। यह प्लान छह और 12 महीनों के लिए भी लिया जा सकता है। 6 महीने का विकल्प चुनने पर 15 दिन एक्स्ट्रा और 12 महीने का विकल्प चुनने पर 30 दिन एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी। प्लान में मुफ्त वॉयस कॉलिंग भी शामिल है। हालांकि, यह मुफ्त वॉयस कॉलिंग लैंडलाइन कनेक्शन के जरिए होगी, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है, हालांकि इसकी कैपिंग 3.3TB (3000GB) है। ध्यान दें कि 399 रुपये का प्लान AirFiber यूजर्स के लिए नहीं है। यह केवल उन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा जिनके पास अपने क्षेत्र में फाइबर है। इस प्लान में कोई एडिशनल बेनिफिट शामिल नहीं है। हालांकि, यूजर इसके अन्य वेरिएंट पर जा सकते हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये और 888 रुपये है। दोनों में 30Mbps स्पीड के साथ OTT बेनिफिट्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:बजट में आया OnePlus 13, नया मॉडल आने से पहले गिरे दाम, कीमत में ₹6000 की कटौती

एयरटेल का 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

यह एयरटेल का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। यह 40Mbps की स्पीड के साथ आता है। प्लान अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है, हालांकि इसकी कैपिंग 3.3TB (3000GB) है। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। 6 महीने या 12 महीने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को कंपनी फ्री राउटर और इंस्टॉलेशन भी दे रही है। प्लान में गूगल वन, परप्लेक्सिटी प्रो, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले (22+ OTTs) जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।

BSNL का 399 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

यह प्लान कंपनी की साइट पर Fibre Home WiFi या Ghar Ka WiFi नाम से लिस्टेड है। इस प्लान में ग्राहकों को 1400GB डेटा तक 40Mbps स्पीड मिलती है, जिसके बाद स्पीड घटकर 4Mbps हो जाती है। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है, बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। इसे आप सीधे 4788 रुपये में 12 महीने के लिए भी ले सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।