65 घंटे बैटरी, Adaptive Noise Cancelling, गदर साउंड, AI फीचर्स के साथ आए JBL के नए Headphones
JBL ने भारत में दो वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Adaptive Noise Cancelling, Hi-Res Audio, Bluetooth 5.3, AI फीचर्स और 65 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

JBL ने भारतीय बाजार में अपने दो नए वायरलेस हेडफोन JBL Live 780NC और JBL Live 680NC लॉन्च कर दिए हैं। दोनों हेडफोन प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। दोनों मॉडल्स में Adaptive Noise Cancelling, Hi-Res Audio, Bluetooth 5.3 और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप नए वायरलेस हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो JBL के ये नए हेडफोन आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इन हेडफोन की कीमत, कहां से खरीदें:
JBL Live 780NC और Live 680NC हेडफोन की कीमत और उपलब्धता
JBL Live 780NC की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि JBL Live 680NC की कीमत 11,999 रुपये है। JBL Live 780NC की प्री-बुकिंग 18 जून से JBL की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon India पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट और एक साल की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी (जो 31 जुलाई, 2026 तक मान्य होगी) पा सकते हैं।
JBL Live 780NC, Amazon Prime Day सेल के पहले दिन से JBL की वेबसाइट, Amazon India और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। JBL Live 680NC की बिक्री 15 जुलाई से JBL की वेबसाइट, Amazon India और रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। दोनों मॉडल सात रंगों में उपलब्ध हैं: काला, नीला, सफ़ेद, शैम्पेन, हरा, नारंगी और बैंगनी।
JBL Live 780NC और Live 680NC हेडफोन के फीचर्स
इन नए हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत Adaptive Noise Cancelling (ANC) तकनीक है। यह फीचर आसपास के शोर को पहचानकर उसे कम करने का काम करता है। JBL ने इन हेडफोन में हाई-क्वालिटी ऑडियो अनुभव देने के लिए Hi-Res Audio सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से यूजर्स ज्यादा क्लियर वोकल्स, बेहतर इंस्ट्रूमेंट डिटेल और गहरा बेस महसूस कर सकते हैं।
JBL Live 780NC और Live 680NC में कंपनी ने लंबी बैटरी लाइफ दी है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये हेडफोन 65 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार चार्जर खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दोनों हेडफोन Bluetooth 5.3 तकनीक के साथ आते हैं। JBL ने इन नए हेडफोन में AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनकी मदद से कॉल क्वालिटी बेहतर होती है।इन हेडफोन में मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी फीचर भी मिलता है। यूजर इसे एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं। जैसे आप लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों से हेडफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। सॉफ्ट ईयर कुशन और हल्के डिजाइन की वजह से यूजर कई घंटों तक इन्हें पहन सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


