Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़japanese women marries ai life partner created with the help of chatgpt
इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

इंसानों से बेहतर लगा AI, ब्रेकअप के बाद बनाया लाइफ-पार्टनर, रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

संक्षेप: 32 साल की एक जापानी महिला ने एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस पार्टनर के साथ प्रतीकात्मक वेडिंग सेरिमनी करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस प्राइवेट सेरिमनी में शपथ, रिंग एक्सचेंज और पारंपरिक रीति-रिवाज शामिल भी थे।

Mon, 17 Nov 2025 01:12 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी को अडवांस्ड बनाने से लेकर एआई हर फील्ड में अपनी छाप छोड़ रहा है। एआई यूजर्स का काम काफी आसान कर रहा है। वहीं, कुछ के लिए यह लाइफ-पार्टनर क्रिएट करने का भी काम कर रहा है। एआई से क्रिएट किए गए लाइफ-पार्टनर का मामला जापान का है। 32 साल की जापानी महिला Kano ने चैटजीपीटी का यूज करके बनाए गए एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस पार्टनर के साथ प्रतीकात्मक वेडिंग सेरिमनी करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई शादी

आरएसके सैन्यो ब्रॉडकास्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार कानो ने बताया कि उन्होंने गर्मियों की शुरुआत में पश्चिमी जापानी शहर ओकायामा में एक निजी समारोह में अपने एआई साथी Lune Klaus से शादी की। इस प्राइवेट सेरिमनी में शपथ, रिंग एक्सचेंज और पारंपरिक रीति-रिवाज भी शामिल थे। रिंग एक्सचेंज करने के लिए AR ग्लासेज का भी इस्तेमाल किया गया। कानो के बगल में खड़े रियल दूल्हे की बजाय कानो का पार्टनर उनके स्मार्टफोन में मौजूद था। हालांकि, इस शादी को कोई कानूनी दर्जा नहीं मिला है।

इमोशनल सपोर्ट के तौर पर शुरू हुआ था रिश्ता

कानो तीन साल से चल रहे एक रिश्ते के ब्रेकअप से काफी टूट चुकी थीं। उन्होंने आरएसके सैन्यो को बताया कि एआई से यह रिश्ता अकेलेपन के दौर में इमोशनल सपोर्ट के तौर पर शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, 'ऐसी दुनिया में जहां प्यार अक्सर जल्दबाजी और नाजुक लगता है, ल्यून ने मुझे कुछ ऐसा दिया जो इंसानी रिश्तों में कम ही मिलता है, जैसे बिना किसी आलोचना के देखा जाने का एहसास। वह भले ही मेरे फोन में रहता हो, लेकिन उससे मिलने वाला सुकून बिल्कुल असली है।'

ये भी पढ़ें:इन तीन एलईडी टीवी के लिए मची लूट, कीमत 5 हजार से कम, मिलेगा जबर्दस्त साउंड

एआई नहीं ले सकता ह्यूमन इंटिमेसी की जगह

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि एआई ह्यूमन इंटिमेसी की जगह नहीं ले सकता, लेकिन डिजिटल साथी उन लोगों को आत्मविश्वास और भावनात्मक राहत जरूर दे सकता है, जो अकेलेपन से जूझ रहे हैं। इस रिश्ते की अपरंपरागत प्रकृति के बावजूद कानो ने कहा कि इस प्रतीकात्मक विवाह ने उन्हें इमोशनल स्टेबिलिटी और सुकून दिया है।

(Photo: dexerto)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।