ITR Filing 2026: पासवर्ड भूल गए और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी नहीं है? मिनटों में ऐसे रीसेट करें
अगर आप इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक्सेस भी नहीं है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपना ITR अकाउंट दोबारा एक्सेस कर सकते हैं।

अगर आप असेसमेंट इयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं और ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाता है या उसके पास उस नंबर का एक्सेस नहीं रहता। अच्छी बात यह है कि आयकर विभाग ने ऐसे मामलों के लिए भी पासवर्ड रीसेट करने के कई विकल्प दिए हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।
अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तब भी आप अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग ने Digital Signature Certificate (DSC) और Net Banking जैसे विकल्प दिए हैं। इन तरीकों की मदद से बिना मोबाइल OTP के भी अकाउंट का एक्सेस वापस लिया जा सकता है।
Digital Signature Certificate (DSC) से ऐसे करें पासवर्ड रीसेट
अगर आपके पास वैलिड Digital Signature Certificate (DSC) है, तो आप इसका इस्तेमाल करके अपना ई-फाइलिंग अकाउंट रिकवर कर सकते हैं। लॉगिन पेज पर ‘Forgot Password’ ऑप्शन चुनने के बाद DSC के साथ अपनी पहचान वेरिफाइ करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है। यह ऑप्शन खासतौर से बिजनेस यूजर्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी काम का है।
Net Banking से भी मिल जाएगा अकाउंट का एक्सेस
अगर आपका PAN किसी ऐसे बैंक अकाउंट से लिंक है, जो इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के लिए Net Banking लॉगिन की सुविधा देता है, तो आप बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल से सीधे ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद नया पासवर्ड बनाकर अपने अकाउंट का एक्सेस दोबारा रिक्वेस्ट किया जा सकता है।
जब कोई दूसरा विकल्प काम ना आए
वहीं, अगर आपके पास ना तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है, ना DSC और न ही Net Banking का ऑप्शन, तो आप आयकर विभाग से मदद मांग सकते हैं। विभाग जरूरी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर आपकी पहचान वेरिफाइ करने के बाद पासवर्ड रीसेट करने में मदद कर सकता है। जरूरत पड़ने पर ईमेल या हेल्पडेस्क से भी मदद ली जा सकती है।
सामान्य तरीके से पासवर्ड कैसे रीसेट करें?
अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बाकी वेरिफिकेशन ऑप्शंस उपलब्ध हैं, तो प्रोसेस बेहद आसान है।
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं।
- Login पर क्लिक करें।
- Forgot Password ऑप्शन चुनें।
- अपना PAN (User ID) एंटर करें।
- दिए गए वेरिफिकेशम ऑप्शंस से अपनी पहचान कन्फर्म करें।
- नया पासवर्ड बनाकर सेव कर दें।
पासवर्ड रीसेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पासवर्ड रीसेट होने के बाद आपको एक Transaction ID मिलती है। इसके अलावा, प्रोसेस पूरा होने पर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन का मेसेज भी भेजा जाता है। नया पासवर्ड मजबूत रखें और उसे किसी सेफ जगह पर नोट करके रखें, जिससे भविष्य में लॉगिन से जुड़ी परेशानी ना हो।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


