₹5799 में स्टील जैसा मजबूत स्मार्टफोन लाया ब्रांड, इसमें iPhone जैसा डायनामिक बार; बिक्री शुरू
itel Zeno 20 Max launched in india: आईटेल ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर itel Zeno 20 Max को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे लो-बजट फोन के तौर पर बाजार में उतारा है और इसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
itel Zeno 20 Max launched in india: आईटेल ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर itel Zeno 20 Max को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे लो-बजट फोन के तौर पर बाजार में उतारा है और इसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम है। फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर खरीदने के लिए भी उपलब्ध हो गया है। यह फोन ऐसे लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो अब तक फीचर फोन चला रहे थे और पहली बार स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाह रहे हैं। कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट का पहला फोन है जो मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में बड़ी बैटरी और दमदार साउंड वाले स्पीकर भी हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में...

itel Zeno 20 Max की कीमत और सेल
अमेजन पर फोन की कीमत 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,799 रुपये है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएं की कीमत अमेजन पर 6,169 रुपये है। फोन अमेजन पर तीन कलर्स - स्पेस टाइटेनियम, ऑरोरा ब्लू, स्टारलिट ब्लैक में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। अमेजन फोन पर कुछ ऑफर्स भी दे रहा है, जिनकी डिटेल आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यहां से खरीदें

चलिए एक नजर डालते हैं itel Zeno 20 Max की खासियत पर
कंपनी ने अमेजन माइक्रोसाइट के जरिए लॉन्च के पहले ही फोन के कई खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया था। फोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले है, जो एचडी प्लस स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में आईफोन जैसा डायनामिक नॉच भी है, जो नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी दिखने के लिए छोटा-बड़ा हो जाता है। दमदार साउंड के लिए इसमें DTS सराउंड साउंड मिलता है।
फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर पैनल पर एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 13 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट डिस्प्ले पर वॉटरड्रॉप नॉच है, जिसमें 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा लगा है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर लगे हैं। नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे मौजूद है।
कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है जो MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के साथ आता है और इसे कई तरह की स्थितियों, जैसे कि नमी, शॉक और गिरने, कम तापमान और ज्यादा तापमान में भी सुरक्षित रखता है। पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है।
फोन में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 35 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 31 घंटे का टॉक टाइम, 75 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




