
कंफर्म, itel Zeno 20 Max की पहली सेल कल, मजबूत बिल्ड के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ
itel Zeno 20 Max कल 8 जनवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसमें IP54 रेटेड बिल्ड है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह 35 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या होगा खास...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कम दाम में दमदार स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो itel Zeno 20 Max आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन भारत में कल लॉन्च होगा और कल से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। फोन की माइक्रोसाइट भी Amazon पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन मजबूत बॉडी, दमदार डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी के साथ आ रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या होगा खास…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

itel Zeno 20 Max में क्या खास
अमेजन माइक्रोसाइट पर कंपनी ने टीज कर दिया है कि फोन कल यानी 8 जनवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यानी फोन कल ही लॉन्च होगा और लॉन्च होते ही खरीदने के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। माइक्रोसाइट पर इसे तीन कलर्स - डार्क ब्लू, ब्लैक और ब्लू एंड पर्पल कॉम्बिनेशन (पैटर्न वाले डिजाइन के साथ) में लिस्ट किया गया है। पीछे के पैनल पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। फ्रंट डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड हैं। नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड ट्रे मौजूद है।

दमदार बॉडी, लंबी बैटरी लाइफ
कंपनी ने यह भी बता दिया है कि यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H स्टैंडर्ड के साथ आता है और इसे कई तरह की स्थितियों (नमी, शॉक और गिरने, कम तापमान और ज्यादा तापमान) के लिए टेस्ट किया गया है। इसमें IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बिल्ड है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 35 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 31 घंटे का टॉक टाइम, 75 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है।
इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले है, जो एचडी प्लस स्क्रीन रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए इसमें DTS सराउंड साउंड मिलता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Racing Black







