16 जुलाई को itel ला रहा ₹10,000 से कम में 2 नए फोन, TV-AC भी कर सकेंगे कंट्रोल, गिरने पर भी नहीं होगा खराब
itel भारत में Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Amazon पर इन फोन्स की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। दोनों फोन मिलिट्री ग्रेड मजबूती और दमदार बैटरी के साथ आने बजट रेंज में दस्तक देंगे:

अगर आप 10,000 रुपए से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, itel Zeno सीरीज के दो नए फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel भारत में अपनी Zeno 100 सीरीज में दो नए फोन पेश करने जा रही है। ये itel Zeno 100 Pro और itel Zeno 100 Lite होंगे, इन दोनों फोन्स की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। दोनों स्मार्टफोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में एंट्री करेंगे और इन्हें Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा। लॉन्च से पहले Amazon और कंपनी की वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। फोन में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी हार्डवेयर मिलेगा। आइए जानते हैं itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite के बारे में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है।
भारत में कब लॉन्च होंगे नए फोन
itel ने पुष्टि की है कि Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite भारत में 16 जुलाई को पेश किए जाएंगे। नए स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होंगे। लॉन्च के बाद यूजर्स ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के समय दी जा सकती है। itel की Zeno सीरीज हमेशा कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। नई Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite सीरीज भी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो कम बजट में अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। उम्मीद है कि इनकी कीमत 10,000 रुपए से कम रखी जाएगी।
itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite संभावित फीचर्स
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार itel Zeno 100 Lite में 6.6 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में Unisoc T7100 प्रोसेसर, 3GB RAM, 64GB स्टोरेज, 8MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
यह फोन Android 15 Go Edition पर चल सकता है। Pro मॉडल में इससे बेहतर हार्डवेयर और अतिरिक्त फीचर्स मिलने की संभावना है। अगर आप फोन का इस्तेमाल कॉलिंग, WhatsApp, YouTube, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया और हल्के-फुल्के गेम्स के लिए करते हैं, तो Zeno 100 सीरीज आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है।
itel Zeno 100 सीरीज को MIL-STD-810H Military-Grade Durability सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान होने वाले छोटे-मोटे झटकों और गिरने को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें Heat Resistance और Drop Resistance जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में Point and Tap Control Connectivity फीचर मिलेगा, जो IR Blaster के साथ आ सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को TV, AC, Set-Top Box और अन्य IR सपोर्ट करने वाले घरेलू उपकरणों के रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


