
6100 रुपये से कम में मिल रहा 12GB तक की रैम वाला दमदार स्मार्टफोन, बैटरी 5000mAh की
12जीबी तक की रैम वाला itel Zeno 10 अमेजन पर तगड़ी डील में मिल रहा है। इसे आप 6100 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
बेहद किफायती दाम में 12जीबी तक की रैम वाला पावफुल फोन तलाश रहे हैं, तो itel Zeno 10 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। यह फोन 4जीबी रियल और 8जीबी वर्चुअल रैम से लैस है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है। अमेजन इंडिया पर यह फोन अभी 6499 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। आप इस फोन को 7.5% के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 6100 रुपये से भी कम में आपका हो जाएगा। फोन पर 324 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस फोन की कीमत को एक्सचेंज ऑफर में और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
आइटेल Zeno 10 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
आइटेल का यह फोन 6.56 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको डाइनैमिक बार भी मिलेगा। फोन 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 64जीबी तक के eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में मेमरी फ्यूजन फीचर दिया गया है, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है।
फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से आप 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। आइटेल का यह फोन ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए कंपनी 5 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर कर रही है। आइटेल का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह फोन ऐंड्रॉयड गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी इस फोन को दो कलर ऑप्शन- फैंटम क्रिस्टल और ओपन पर्पल में ऑफर कर रही है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




