
12GB तक की रैम वाला बेहद किफायती स्मार्टफोन, कीमत 6500 रुपये से कम, कैशबैक भी
12जीबी तक की रैम वाला आइटेल का धांसू फोन itel Zeno 10 अमेजन पर बेस्ट डील में मिल रहा है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6499 रुपये है। फोन पर कंपनी 324 रुपये का कैशबैक दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एंट्री लेवल सेगमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। 12जीबी रैम (4जीबी रियल + 8जीबी वर्चुअल) वाला आइटेल का धांसू फोन itel Zeno 10 अमेजन पर बेस्ट डील में मिल रहा है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6499 रुपये है। फोन पर कंपनी 324 रुपये का कैशबैक दे रही है आप इस फोन को 315 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आप इस फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आइटेल Zeno 10 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में आपको 1612x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.56 इंच का एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आइटेल का यह स्मार्टफोन 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 64जीबी तक के eMMC 5.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में 8जीबी तक का मेमरी फ्यूजन फीचर भी दिया गया है। इससे इस स्मार्टफोन की टोटल रैम जरूरत पड़ने पर बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है।
खास बात है कि फोन की मेमरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको ऑक्टाकोर चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए कंपनी 5 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर कर रही है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Meta Black





