900 रुपये से कम में धांसू ईयरबड्स, 30 घंटे की बैटरी लाइफ, इसमें नॉइज कैंसिलेशन भी
नए itel S9 Star Earbuds को कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 899 रुपये है। यह ईयरबड्स AI एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि केस के साथ इसमें कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
स्टाइलिश लुक, लंबी बैटरी लाइफ और कम कीमत में धांसू ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो आइटेल का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आईटेल ने भारत में अपनी S9 ऑडियो सीरीज में S9 स्टार ईयरबड्स लॉन्च करके एक नया मॉडल जोड़ा है। S9 सीरीज में पहले से ही S9 प्रो, S9 अल्ट्रा और S9 मैक्स मॉडल शामिल हैं। नए S9 स्टार में AI एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI ENC), 10 एमएम ड्राइवर्स और 30 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 900 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में जानते हैं ईयरबड्स के बारे में सबकुछ...


ईयरबड्स में मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ
ईयरबड्स में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। इसमें म्यूजिक और कॉल को आसानी से कंट्रोल करने के लिए टच कंट्रोल दिए गये हैं। इसके वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट की बदौलत आप इसे आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं। हर ईयरबड में 28mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 400mAh बैटरी कैपेसिटी है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि चार्जिंग केस के साथ इसमें कुल 30 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
ईयरबड्स में नॉइज कैंसिलेशन भी
S9 स्टार को पानी और पसीने से सुरक्षित रहने के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है। कॉलिंग केस दौरान साफ आवाज के लिए इसमें AI एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है, जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करके अलग-अलग वातावरण में भी क्रिस्टल क्लियर ऑडियो क्वालिटी प्रदान करता है।
कीमत, कलर और उपलब्धता
itel S9 Star ईयरबड्स की कीमत 899 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन्स - ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, ब्राउन और व्हाइट - में लॉन्च किया गया है। इसे देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




