Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़itel Launches FHD Vista Tab 30 with Dual Connectivity up to 12gb ram and 7000mah battery at just rupees 11999
12 हजार रुपये से कम में आया सेल्युलर और WiFi कनेक्टिविटी वाला धांसू टैब, मिलेगी 12GB तक की रैम

12 हजार रुपये से कम में आया सेल्युलर और WiFi कनेक्टिविटी वाला धांसू टैब, मिलेगी 12GB तक की रैम

संक्षेप:

आइटेल ने नया पैड- Vista Tab 30 लॉन्च किया है। इस पैड की कीमत 12 हजार रुपये से कम है। पैड 12जीबी तक की रैम और ड्यूल कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी बैटरी 7000mAh की है और इसका डिस्प्ले 11 इंच का है।

Dec 22, 2025 01:46 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

आइटेल ने मार्केट में अपना नया टैब लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए टैब का नाम itel Vista Tab 30 है। ड्यूल कनेक्टिविटी (सेल्युलर + WiFi) वाले इस टैब की 11999 रुपये है। आइटेल भारत का पहला ऐसा ब्रैंड है, जो 12 हजार रुपये से कम की कीमत में ड्यूल कनेक्टिविटी ऑफर कर रहा है। खास बात है कि कंपनी इस टैब के साथ 1999 रुपये का लेदरबैक कवर फ्री दे रही है। 8mm के स्लिम मेटैलिक डिजाइन वाला यह टैब दो कलर ऑप्शन- स्पेस ग्रे और स्काइ ब्लू में रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। टैब में 7000mAh की बैटरी और 11 इंच के डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।

सम्बंधित सुझाव

आइटेल विस्टा टैब 30 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस टैब में 1900 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 11 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दे रही है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 450 निट्स का है। टैब 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें 8जीबी की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे इस टैब की टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। यह पैड Octa-core Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। यह सेगमेंट का पहला ऐसा टैब है, जो 1999 रुपये के लेदरबैक प्रोटेक्शन कवर के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए टैब में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। टैब को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:साल के टॉप 3 किफायती फोन, मिलेगी 12GB तक रैम, कीमत 8 हजार रुपये से कम

दमदार साउंड के लिए टैब में कंपनी क्वॉड स्पीकर सेटअप ऑफर कर रही है। आइटेल का यह टैब इनबिल्ट एआई वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है। साथ ही टैब में कंपनी Learning Center (K–12 curriculum content), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे फीचर भी दे रही है, जो स्टूडेंट्स के लिए काफी काम के हैं।

सम्बंधित सुझाव

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।