₹8199 की शुरुआती कीमत में लॉन्च होंगे itel के दो नए मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और दमदार बैटरी वाले फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite की भारत में लॉन्च से पहले कीमत सामने आ गई है। दोनों स्मार्टफोन 10,000 रुपए से कम कीमत में आएंगे। फोन में 5000mAh बैटरी, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, 90Hz डिस्प्ले, कलर ऑप्शन हैं।

itel ZENO 100 pro

स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नई बजट स्मार्टफोन सीरीज एंट्री करने वाली है। itel Zeno 100 Pro और itel Zeno 100 Lite आज लॉन्च होने वाला है लेकिन इससे पहले फोन की शुरुआती कीमत का खुलासा हो गया है। Amazon पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के जरिए पता चला है कि itel Zeno 100 Lite फोन 10,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले जानें फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स:

itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite की कीमत

Amazon माइक्रोसाइट के मुताबिक, Zeno 100 Lite की शुरुआती कीमत 8,199 रुपए रखी गई है। वहीं Zeno 100 Pro की शुरुआती कीमत 8,799 रुपए होगी। यानी दोनों स्मार्टफोन के बीच सिर्फ 600 रुपए का अंतर होगा। इस कीमत में यूजर्स को बजट सेगमेंट के कई उपयोगी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

itel Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite के कलर ऑप्शन

कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के लिए अलग-अलग रंगों का ऑप्शन दिया है। itel Zeno 100 Pro तीन रंगों में आएगा: Black, Silver, Orange। वहीं itel Zeno 100 Lite इन रंगों में उपलब्ध होगा: Green, Beige, Black। अलग-अलग कलर ऑप्शन की वजह से यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से फोन चुन सकेंगे।

itel Zeno 100 Lite के खास फीचर्स

अगर Lite मॉडल की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आसानी से चल सकती है। फोन में 6.61 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में DTS (Digital Theatre Systems) ऑडियो सपोर्ट मिलेगा। यानी फिल्में देखते समय या गाने सुनते समय बेहतर साउंड क्वालिटी का अनुभव मिल सकता है। Zeno 100 Lite Military-grade Durability के साथ आता है इसका मतलब है कि यह फोन रोजमर्रा के छोटे-मोटे झटकों और हल्के गिरने जैसी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से झेल सकता है।

itel Zeno 100 Pro में मिलेगी ज्यादा मजबूती

Pro मॉडल को और ज्यादा मजबूत बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फोन Heat Resistant और Drop Resistant होगा। यानी ज्यादा गर्मी और हल्के-फुल्के गिरने की स्थिति में भी इसकी सुरक्षा बेहतर रहेगी। फोन को MIL-STD-810H Certification भी मिला है। Zeno 100 Pro का एक फीचर सबसे ज्यादा चर्चा में है। Amazon माइक्रोसाइट पर "200m Distance, Stay Connected" टैगलाइन दी गई है। जिससे सीमित दूरी तक बिना सामान्य मोबाइल नेटवर्क के भी दूसरे डिवाइस से संपर्क किया जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक Zeno 100 Pro में IR Blaster भी दिया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने फोन को TV, AC, Set-top Box और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर आजकल कम फोनों में देखने को मिलता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।