OnePlus भारत समेत कई देशों से हो सकता है गायब! रिपोर्ट में बड़ा दावा, जानिए कंपनी ने क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus को लेकर नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी भारत, अमेरिका और यूरोप समेत कई बाजारों से अपना ब्रैंड समेट सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इस दावे को कन्फर्म नहीं किया गया है।

OnePlus Market

स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली OnePlus को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी आने वाले दिनों में अमेरिका, यूरोप और भारत जैसे बड़े मार्केट्स में अपने ब्रैंड के ऑपरेशंस बंद कर सकती है। इस खबर के सामने आते ही OnePlus यूजर्स के बीच चिंता बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक कंपनी की ओर से इस दावे को आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus की पैरेंट कंपनी Oppo अपने ग्लोबल बिजनेस में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने ब्रैंड पोर्टफोलियो को आसान बनाना चाहती है और OnePlus को धीरे-धीरे कुछ बड़े मार्केट्स से हटाकर Oppo ब्रैंड को ज्यादा मजबूत करने की योजना बना सकती है। यह दावा जर्मन पब्लिकेशन WinFuture की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है, जिसे कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी पब्लिश किया है।

लॉन्च नहीं होंगे OnePlus के नए फोन?

रिपोर्ट सही साबित होती है तो अमेरिका और यूरोप के साथ भारत में भी OnePlus ब्रैंड के साथ नए स्मार्टफोन लॉन्च होने बंद हो सकते हैं। भविष्य में Oppo अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के साथ इस सेगमेंट को संभाल सकती है। हालांकि, फिलहाल यह केवल अटकलें हैं और कंपनी ने ऐसी किसी योजना को कन्फर्म नहीं किया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में OnePlus और Oppo के बीच हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काफी हद तक इंटीग्रेशन हो चुका है। दोनों कंपनियां पहले ही ColorOS और OxygenOS को काफी हद तक एक-दूसरे के करीब ला चुकी हैं। ऐसे में बिजनेस लागत कम करने और ब्रैंड स्ट्रेटजी को आसान बनाने के लिए OnePlus को लिमिट करने का फैसला लिया जा सकता है।

लाखों भारतीय ग्राहक होंगे प्रभावित

भारत OnePlus के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक रहा है। कंपनी ने यहां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के अलावा Nord सीरीज के जरिए मिड-रेंज सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ बनाई है। ऐसे में अगर भविष्य में कोई बड़ा बदलाव होता है तो इसका असर लाखों भारतीय ग्राहकों पर पड़ सकता है। हालांकि, मौजूदा OnePlus यूजर्स को फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

अगर भविष्य में कंपनी अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव करती भी है, तो आमतौर पर वारंटी, आफ्टर-सेल्स सर्विस और सॉफ्टवेयर अपडेट तुरंत बंद नहीं किए जाते। ऐसे मामलों में कंपनियां पहले से मौजूद ग्राहकों के लिए कुछ समय तक सपोर्ट जारी रखती हैं। लेकिन OnePlus ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

बताते चलें, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि OnePlus या Oppo की ओर से भारत, अमेरिका या यूरोप में ऑपरेशंस बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus भारत समेत कई देशों से हो सकता है गायब! रिपोर्ट में बड़ा दावा