Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़IRCTC Website Down Thousands of Users Report Login and Booking Issues Ahead of Diwali Rush
IRCTC साइट डाउन: टिकट बुकिंग करने वालों की हालत खराब, परेशान हुए हजारों यात्री

IRCTC साइट डाउन: टिकट बुकिंग करने वालों की हालत खराब, परेशान हुए हजारों यात्री

संक्षेप:

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले IRCTC की वेबसाइट डाउन होने का मामला सामने आया है और कुछ देर बाद ही सेवाएं सभी के लिए सामान्य हो गईं। खासकर तत्काल टिकट बुक करने में हजारों यात्री परेशान हुए। 

Oct 17, 2025 12:00 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिवाली से पहले त्योहार के सीजन में जब लाखों यूजर्स ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC वेबसाइट और ऐप पर जुटे हुए थे, उसी वक्त शुक्रवार सुबह अचानक सिस्टम ठप पड़ गया। कई यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट 'Service Unavailable' दिखा रही थी और ऐप पर लॉगिन भी नहीं हो पा रहा था। इस वजह से तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

डाउनडिटेक्टर पर हजारों शिकायतें दर्ज

वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स का डाउन-टाइम मॉनीटर करने वाले डाउनडिटेक्टर (Downdetector) वेबसाइट के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे के बाद से रिपोर्ट्स में अचानक तेज बढ़त देखी गई। कुछ ही मिनटों में 3,000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज की कि उन्हें IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने में दिक्कत आ रही है। अब तक करीब 6000 लोग ऐसा ही रिपोर्ट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:WhatsApp यूजर्स का इंतजार खत्म! आपकी भाषा में दिखेगा हर मेसेज, जानें कैसे

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 58 प्रतिशत यूजर्स को वेबसाइट लोड होने में दिक्कत हुई, 29 प्रतिशत को लॉगिन एरर और 13 प्रतिशत को पेमेंट के दौरान फेल्योर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी #IRCTCDown ट्रेंड करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए।

हालांकि, कुछ देर बाद सभी के लिए सेवाएं सामान्य हो गईं और कई यूजर्स को ऐसी किसी तरह की समस्या का सामना टिकट बुकिंग के दौरान नहीं करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:Samsung अब नहीं लॉन्च करेगा ये वाला फोन, मार्केट में ग्राहक ना मिलना बना वजह

त्योहारी सीजन की भीड़ बना कारण

रिपोर्ट्स की मानें तो दिक्कत उस वक्त बढ़ी जब तत्काल बुकिंग का समय शुरू हुआ। चूंकि दिवाली से पहले ट्रेनों में भारी भीड़ होती है, लाखों यूजर्स एक ही समय पर वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। इससे सर्वर पर अचानक लोड बढ़ गया और सिस्टम ठप हो गया।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।