काम की बात: IRCTC Old vs New Website: नई वेबसाइट में हुए ये 7 बड़े बदलाव; अब टिकट बुकिंग, लॉगिन और पेमेंट तक सब कुछ हुआ आसान
IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जानिए पुरानी और नई वेबसाइट में क्या फर्क है, टिकट बुकिंग कैसे बदली है, कौन-कौन से नए फीचर्स मिले हैं और यात्रियों को इससे क्या फायदा होगा।

IRCTC Old vs New Website: IRCTC ने यात्रियों के लिए अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। अब नए पोर्टल से ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। लंबे समय से यात्रियों की शिकायत थी कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो हो जाती है, खासकर Tatkal बुकिंग के समय भारी ट्रैफिक के कारण दिक्कतें आती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने अपने पोर्टल को नए डिजाइन और बेहतर तकनीक के साथ अपडेट किया है। नई IRCTC वेबसाइट और अपग्रेडेड सिस्टम की मदद से अब प्लेटफॉर्म की क्षमता काफी बढ़ा दी गई है। रेलवे के अनुसार, नया सिस्टम एक मिनट में लगभग 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख से ज्यादा पूछताछ (enquiries) प्रति मिनट संभालने में सक्षम है।
IRCTC की पुरानी और नई वेबसाइट में क्या अंतर है?
1. नया और साफ-सुथरा इंटरफेस
नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका डिजाइन है। पुरानी वेबसाइट में कई ऑप्शन एक साथ दिखाई देते थे, जिससे नए यूजर्स को टिकट बुक करने में परेशानी होती थी। अब नया इंटरफेस ज्यादा साफ, आसान और मॉडर्न बनाया गया है। जरूरी ऑप्शन जैसे Train Search, My Bookings, PNR Status और Profile आसानी से मिल जाते हैं।
2. टिकट बुकिंग का प्रोसेस हुआ आसान
नई वेबसाइट में टिकट बुक करने के लिए पहले की तुलना में कम स्टेप्स पूरे करने पड़ते हैं। स्टेशन चुनना, सीट उपलब्धता देखना, यात्री की जानकारी भरना और पेमेंट करना पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है।
3. Tatkal बुकिंग होगी फास्ट
IRCTC का कहना है कि नए सिस्टम को ज्यादा ट्रैफिक संभालने के हिसाब से तैयार किया गया है। इसका फायदा Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान मिल सकता है। वेबसाइट का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने और सर्वर पर दबाव कम करने के लिए तकनीकी सुधार किए गए हैं।
4. तेज और आसान लॉगिन
लॉगिन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान बनाया गया है। वेबसाइट का उद्देश्य यह है कि यूजर्स कम समय में अपने अकाउंट में लॉगिन करके सीधे टिकट बुकिंग शुरू कर सकें।
5. सीट उपलब्धता देखना हुआ आसान
अब ट्रेन खोजने के बाद सीट उपलब्धता, वेटिंग लिस्ट और किराया साफ तरीके से दिखाई देता है। इससे यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों की तुलना करने में आसानी होती है।
6. पेमेंट प्रोसेस में सुधार
नई वेबसाइट में UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल पेमेंट ऑप्शन को पहले से ज्यादा आसान तरीके से Organise किया गया है। इससे पेमेंट करने में कम समय लगता है।
7. बुकिंग हिस्ट्री और प्रोफाइल मैनेजमेंट
अब My Bookings सेक्शन को भी आसान बनाया गया है। यहां से पुराने टिकट देखना, ई-टिकट डाउनलोड करना और कैंसिलेशन की जानकारी लेना पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


