काम की बात: रेल यात्री ध्यान दें! आज लॉन्च होने वाली है IRCTC की नई वेबसाइट, टिकट बुकिंग होगी बहुत आसान, दिखेंगें ये 4 बड़े बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IRCTC की नई वेबसाइट आज 15 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। नए पोर्टल में कम Captcha, तेज टिकट बुकिंग, सभी क्लास की सीटें एक साथ दिखेंगी और बुकिंग के स्टेप्स भी घटेंगे। नई साइट में दिखेंगे ये बड़े बदलाव:

indian railways

IRCTC New Website: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित बनाने जा रहा है। इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए IRCTC आज अपनी नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाला है। इससे यात्रियों को टिकट बुक करने का अनुभव पहले से बेहतर और सुविधाजनक मिलेगा। नए पोर्टल का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है। नई वेबसाइट में चार बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार Captcha भरने की परेशानी कम होगी। इसके अलावा सभी क्लास में सीट की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी, जिससे अलग-अलग ऑप्शन देखने में समय नहीं लगेगा। टिकट बुकिंग के स्टेप्स भी कम किए गए हैं और बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

1. बार-बार Captcha भरने की परेशानी होगी कम

नई वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव Captcha से जुड़ा है। टिकट बुकिंग के दौरान Captcha, पॉप-अप और स्क्रीन पर दिखने वाले ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को कम किया गया है। इससे यूजर्स बिना रुकावट टिकट बुकिंग प्रोसेस पूरी कर सकेंगे। खासकर Tatkal बुकिंग के दौरान इससे काफी समय बचेगा।

2. सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक साथ दिखेगी

अभी कई बार यूजर्स को अलग-अलग क्लास चुनकर सीट उपलब्धता देखनी पड़ती है। Beta वेबसाइट में Sleeper, 3AC, 2AC, Chair Car और अन्य उपलब्ध क्लास की सीटें एक ही स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इससे यह तय करना आसान होगा कि किस क्लास में सीट उपलब्ध है।

3. टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा तेज

IRCTC ने टिकट बुकिंग के दौरान आने वाले कई एक्स्ट्रा स्टेप्स को कम कर दिया है। यानी ट्रेन चुनने से लेकर पेमेंट तक पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में कम क्लिक में पूरी हो सकेगी। इससे समय बचेगा और सर्वर पर भी कम लोड पड़ेगा।

4. बार-बार यात्रा करने वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

जो यात्री अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए नया फीचर काफी उपयोगी साबित होगा। Beta वेबसाइट में Saved Passenger Details का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब है कि हर बार टिकट बुक करते समय यात्रियों का नाम, उम्र, लिंग और अन्य जानकारी दोबारा भरने की जरूरत नहीं होगी।

यात्रियों को होगा फायदा

नई Beta वेबसाइट आने के बाद टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान हो सकती है। कम Captcha, कम स्टेप्स और तेज प्रोसेस के कारण टिकट बुक करने में कम समय लगेगा। पैसेंजर डिटेल्स बार-बार जानकारी भरने की जरूरत खत्म होगी। रेलवे ने फिलहाल बताया है कि IRCTC वेबसाइट का Beta Version जल्द लॉन्च किया जाएगा। शुरुआत में इसे टेस्टिंग के लिए सीमित यूजर्स के बीच उपलब्ध कराया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।