7200mAh बैटरी, धांसू प्रोसेसर और 50MP कैमरा वाला iQOO Z11x लॉन्च, कीमत कर देगी खुश
iQOO ने भारत में नया iQOO Z11x स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Vivo से जुड़े ब्रैंड iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400‑Turbo चिपसेट से लैस है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO Z11x में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स पूरे दिन फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी हेल्थ लगभग 6 साल तक बेहतर बनी रह सकती है, जो लंबे समय तक भरोसेमंद यूजेस ऑफर करती है।
मिलिट्री-ग्रेड मजबूती वाला नया फोन
डिजाइन और मजबूती के मामले में भी यह स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ आता है। iQOO Z11x में IP68 और IP69+ रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग में ज्यादा टिकाऊ बनाती है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो अपने फोन का इस्तेमाल दिनभर अलग-अलग परिस्थितियों में करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का Sony AI-powered मेन कैमरा दिया गया है, जो बेहतर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। खास बात यह है कि इस फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। iQOO Z11x में नया OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम कई AI-आधारित फीचर्स के साथ आता है, जो फोन के इस्तेमाल को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड बनाते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
ये रही कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात करें तो iQOO Z11x को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 18,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि ऑफर्स के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस 17,499 रुपये हो जाता है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। बैंक ऑफर्स के बाद इनकी कीमत क्रम से 18,999 रुपये और 20,999 रुपये रह जाती है।
फोन Prismatic Green और Titan Black जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 16 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon, iQOO की आधिकारिक वेबसाइट, चुनिंदा vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Prismatic Green










