Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iQOO Z11 Turbo all set to launch on 15th january may offer 200mp camera and 7600mAh battery
7600mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेगी 100W  चार्जिंग, कैमरा 200MP का, 15 जनवरी को लॉन्च

7600mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, मिलेगी 100W चार्जिंग, कैमरा 200MP का, 15 जनवरी को लॉन्च

संक्षेप:

आइकू का नया फोन - Z11 Turbo आने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन 15 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। फोन में कंपनी 7600mAh की बैटरी और 200 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर कर सकती है।

Jan 07, 2026 12:50 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आइकू का नया फोन आने वाला है। कंपनी के इस नए फोन का नाम iQOO Z11 Turbo है। इस फोन को आइकू ने कुछ दिन पहले टीज किया था और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन 15 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। कंपनी इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन के कुछ डीटेल्स को कन्फर्म किया है। जबकि, इस डिवाइस के कई फीचर और स्पेसिफिकेशन लीक रिपोर्ट में सामने आ गए हैं। कंपनी का यह फोन 16जीबी तक की रैम और 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आ सकता है। इसकी बैटकी 7600mAh की होगी। आइए जानते हैं डीटेल।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.59 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का हो सकता है। फोन में आपको अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। आइकू का यह फोन मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आ सकता है। फोन का वजन 202 ग्राम और थिकनेस 7.9mm का हो सकता है। कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

iqoo

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का OIS Samsung HP5 कैमरा दे सकती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 7600mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ओएस की बात करें, तो लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि आइकू का यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत 2500 युआन (करीब 29 हजार रुपये) हो सकती है। आइकू का यह फोन ब्लैक, वाइट/सिल्वर, ब्लू या पिंक में आ सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;