₹20,000 से कम में मिलेगा 6500mAh बैटरी, AI फीचर्स, Notification Light वाला iQOO का 5G फोन, कंपनी ने खुद कन्फर्म की कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO Z11 Lite भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। अब फोन के दस्तक देने पहले इसकी कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। यह फोन 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 प्रोसेसर, AI फीचर्स से लैस होगा।

iQOO Z11 Lite

अगर आप 20,000 रुपए से कम के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। iQOO ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया iQOO Z11 Lite भारतीय बाजार में 20,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही इस फोन की लॉन्च डेट और Amazon उपलब्धता का ऐलान कर चुकी है।

iQOO Z11 Lite के टीजर के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और कई AI टूल्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Dynamic Light नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी होंगे। यह फोन 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा और Amazon के जरिए सेल किया जाएगा। iQOO Z11 Lite को Midnight Blue और Solar Flame कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 Lite के फीचर्स (लीक)

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी होगी। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। iQOO Z11 Lite में कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें AI Captions और AI Creation शामिल हैं। AI Captions वीडियो या ऑडियो कंटेंट के लिए कैप्शन बनाने में मदद करेगा, जबकि AI Creation फोटो और कंटेंट से जुड़े कुछ स्मार्ट टूल उपलब्ध कराएगा। फोन में Dynamic Light Notification Ring भी मिलेगी, जो कॉल और नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग तरीके से चमकेगी।

फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। फोन Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आने की उम्मीद है। लीक और माइक्रोसाइट के मुताबिक फोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट होगा। फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।