काम की बात: आ गया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, न गिरने पर टूटेगा न पानी में खराब होगा, कीमत बजट में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईकू ने भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बैंक ऑफर में यह 17,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इसकी बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। देखें फोन में क्या-क्या खास है

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

iQOO Z11 Lite 5G launched in india: iQOO ने भारतीय बाजार में नए iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन दिखने में काफी स्टाइलिश है। फोन की शुरुआती कीमत 18,000 रुपये से भी कम है। सस्ता होने के बावजूद यह फोन कई दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है। दावा है कि इस फोन में सेगमेंट की सबसे चमकदार डिस्प्ले है। फोन में मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आने वाली लोहालाट बॉडी है। फोन की बैक पैनल पर कैमरे के बगल में एक डायनामिक लाइट लगी है, जो कॉल और नोटिफिकेशन वगैराह आने पर अलग-अलग कलर्स में चमकती है। इतनी ही नहीं, फोन में तेजतर्रार प्रोसेसर, दमदार कैमरा सेटअप और ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान रहे हैं, तो चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत, ऑफर और खासियत के बारे में सबकुछ...

iqoo z11 lite 5g
iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है।

18,000 रुपये से कम में लें नया आईकू फोन

रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। फोन की वास्तविक कीमत 4+128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 6+128GB वेरिएंट के लिए 21,499 रुपये और 6+256GB वेरिएंट के लिए 24,499 रुपये है। ग्राहक SBI और Axis बैंक कार्ड से खरीदी कर 1500 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद, 4+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये, 6+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 6+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स - मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम में लॉन्च किया गया है।

iqoo z11 lite 5g launched in india

चलिए एक नजर डालते हैं फोन की खासियत पर

बड़ा डिस्प्ले और तेजतर्रार प्रोसेसर

नए iQOO Z11 Lite 5G फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम और बैक दिया गया है। इसके बैक पर मैट फिनिश है और ऊपर लेफ्ट साइड दो कैमरा कटआउट हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का एचडी प्लस प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए टियरड्रॉप नॉच है। लगभग 209 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.4mm है। कंपनी का दावा है कि फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है।

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 5,79,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। फोन दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।

गिरने पर टूटेगा भी नहीं

फोन न गिरने पर आसानी से टूटेगा न पानी में खराब होगा। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें Sony सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स और गूगल जेमिनी का सपोर्ट शामिल है।

iqoo z11 lite 5g launched in india

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर यह 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम या 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे केवल 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 8 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 7.2 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी का दावा है कि 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी अपनी ओरिजिनल क्षमता का 80 प्रतिशत बनाए रखेगी। यह फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करेगा।

आप iQOO के इन मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़आ गया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, न गिरने पर टूटेगा न पानी में खराब होगा