भारत में आते ही छा जाएगा सस्ता 5G फोन, 8GB रैम के साथ मिलेगी 6500mAh की तगड़ी बैटरी भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन अब भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले फोन की डिटेल लीक हो गई है। एक लीक के अनुसार, अपकमिंग फोन में Dimensity 6300 चिपसेट प्रोसेसर होगा और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलेगी।

iQOO Z11 Lite 5G

Vivo का सब-ब्रांड iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि अगले महीने ब्रांड भारत में अपनी iQOO Z11 सीरीज के तहत दो नए डिवाइस लॉन्च करेगा। इनमें से iQOO Z11 के जुलाई में लॉन्च होने की खबर पहले आई थी, और अब एक नए अपडेट से पता चला है कि ब्रांड अगले महीने भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite 5G भी लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

भारत में धूम मचाने आ रहा iQOO Z11 Lite 5G, यह होगा खास

टिप्स्टर संजू चौधरी ने यह जानकारी लीक की है। उन्होंने एक्स पर बताया कि कंपनी iQOO Z11 Lite 5G को जुलाई 2026 के बीच एक किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने डिवाइस की कुछ खास जानकारी भी शेयर की है। उनके मुताबिक, अपकमिंग फोन में Dimensity 6300 चिपसेट प्रोसेसर होगा और इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही, यह फोन OriginOS 6 पर चलेगा और इसमें AI क्रिएशन और AI कैप्शन जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G

हैवी रैम, तेजतर्रार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग भी

इनमें से कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पहले से ही जानकारी थी। 44W चार्जिंग सपोर्ट का पता पहले ही ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से चल गया था, जबकि गीकबेंच लिस्टिंग से यह कन्फर्म हो गया था कि यह फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 8GB रैम के साथ आएगा और Android 16 OS पर चलेगा।

टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि यह "iQOO का एक किफायती (अफोर्डेबल) प्रोडक्ट" होगा, लेकिन उन्होंने डिवाइस की सही कीमत या संभावित कीमत रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, लीक अक्सर गलत भी हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, iQOO Z11 के भारत में लॉन्च के बारे में पहले खबर थी कि यह 15 जून को होगा, लेकिन बाद में टिप्स्टर "अभिषेक यादव" ने बताया कि ब्रांड ने इसे जुलाई तक के लिए टाल दिया है।

फिर भी, अभी यह साफ नहीं है कि दोनों डिवाइस भारत में एक साथ लॉन्च होंगे या अलग-अलग। लेकिन हमें उम्मीद है कि जल्द ही इनके बारे में और जानकारी भी सामने आ जाएगी।

हाल ही में Vivo और iQOO ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, नीचे देखें लिस्ट:

iQOO 15 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 74,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 72,999 रुपये थी। 12GB+512GB वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है।

iQOO 15R लाइनअप भी महंगा हो गई है। 8GB+128GB मॉडल अब 46,999 रुपये के बजाय 47,999 रुपये में मिलेगा। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है, जबकि टॉप-एंड 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत अब 57,999 रुपये से बढ़कर 59,999 रुपये हो गई है।

iQOO Neo 10 की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है। जबकि इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 40,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये हो गई है।

Vivo T5 Pro को सबसे बड़ी बढ़ोतरी मिली है। 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत अब 32,999 रुपये है, जो इसकी ऑरिजनल लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये से ज्यादा है। इस अलावा, 8GB+256GB वेरिएंट भी 33,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि दोनों वेरिएंट में सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

नई कीमतें पहले से ही दोनों कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स और लीडिंग ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर दिखाई दे रही हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।