तेजतर्रार प्रोसेसर वाला 'छोटू' टैबलेट, लॉन्च होते ही बाजार में मचाएगा धूम, आ गई डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO अब एक कॉम्पैक्ट टैबलेट पर काम कर रहा है। खबर है कि इस टैब को कंपनी अपकमिंग इवेंट में लॉन्च करेगी, जिसमें iQOO 16 और iQOO Neo 12 जैसे स्मार्टफोन भी अपना डेब्यू करेंगे। अब टैबलेट की कुछ डिटेल्स सामने आ गई है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि अब कंपनी नए iQOO 16 फोन के साथ एक छोटू टैबलेट भी लॉन्च करेगी। आईकू का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट सितंबर या अक्टूबर में चीन में आयोजित कर सकता है। यह इवेंट का स्टार iQOO 16 होगा। लेकिन यह फोन अकेला नहीं है जो इस इवेंट में एंट्री करेगा। कहा जा रहा है कि इसी इवेंट में कुछ अन्य डिवाइस भी आ सकते हैं, जैसे कि iQOO Neo 12 और एक कॉम्पैक्ट टैबलेट। टैबलेट पिछले साल से अफवाहों में है लेकिन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है। अब आखिरकार इस टैबलेट को चीन में अपना पहला महत्वपूर्ण सर्टिपिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि यह लॉन्च के करीब पहुंच रहा है।

iQOO’s compact tablet
iQOO’s compact tablet

iQOO के कॉम्पैक्ट टैबलेट को अपना पहला सर्टिफिकेशन मिला

iqoo tablet

ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि iPA2691 मॉडल नंबर वाले iQOO टैबलेट को चीन की SRRC अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई है। पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, यह डिवाइस कॉम्पैक्ट साइज का होगा।

टिप्स्टर ने आगे खुलासा किया कि यह टैबलेट 2nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 सीरीज चिप से लैस होगा। ऐसा लगता है कि यह केवल वाई-फाई-केवल वर्जन में आएगा, क्योंकि इसमें सिम कार्ड का सपोर्ट मिलने की उम्मीद नहीं है।

एक परफॉर्मेंस फोकस्ड मॉडल होने के नाते, इसमें पतले बेजल्स के साथ एक OLED पैनल और हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होने की सुविधा होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस टैबलेट के बारे में और भी जानकारी सामने आएगी।

चलिए अब जानते हैं अपकमिंग iQOO 16 में क्या खास होगा

वीबो पर टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के अनुसार, आईकू 16 माने जा रहे एक इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की टेस्टिंग अभी क्वालकॉम के अनअनाउंसड स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट के साथ की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चिप में क्वालकॉम का नया 2+3+3 Oryon CPU आर्किटेक्चर और 16MB का शेयर्ड L2 कैश हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए, इस चिप में एड्रेनो 850 जीपीयू और 18MB GMEM (ग्राफिक्स मेमोरी) हो सकती है, जो LPDDR6 और LPDDR5X रैम दोनों को सपोर्ट करेगा। कहा जा रहा है कि iQOO 16 के प्रोटोटाइप में 1115 सीरीज के प्रीमियम सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे। इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए 0916-सीरीज की X-एक्सिस लीनियर मोटर भी हो सकती है।

इस संभावित फोन में एक और खास चीज जो हो सकती है, वह है एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप। जानकारी के लिए बता दें कि 2025 में लॉन्च हुए आईकू 15 में Q3 सुपरकंप्यूटिंग चिप है, जिसमें डेडिकेटेड रे ट्रेसिंग कोर हैं। यह 2K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज तक के गेम को सपोर्ट करने के लिए फ्रेम इंटरपोलेशन और अपस्केलिंग का इस्तेमाल करता है।

आईकू 16 में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स का जवाब देते हुए, टिपस्टर ने फिर से कन्फर्म किया कि इस फोन में 8500mAh की बैटरी होगी, जो पहले आई लीक की जानकारी से मेल खाती है। आखिर में, कहा जा रहा है कि इसमें IP68 + IP69-रेटेड बिल्ड और USB 3.2 सपोर्ट होगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़तेजतर्रार प्रोसेसर वाला 'छोटू' टैबलेट, लॉन्च होते ही बाजार में मचाएगा धूम, डिटेल