Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iqoo quest days sale ending tomorrow buy iqoo 15 with rupees 4000 off
7000mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन हुआ सस्ता, ₹4 हजार कम हुई कीमत

7000mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन हुआ सस्ता, ₹4 हजार कम हुई कीमत

संक्षेप:

12 फरवरी को खत्म हो रही सेल में आइकू का यह फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72998 रुपये है। सेल में यह 4 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

Feb 11, 2026 10:08 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेजन इंडिया पर iQOO Quest Days सेल चल रही है। सेल में आप आइकू के फोन्स को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप पावरफुल कैमरा और तगड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं, तो iQOO 15 आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। 12 फरवरी को खत्म हो रही सेल में यह फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72998 रुपये है। सेल में यह 4 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ आपका हो सकता है।

कंपनी इस फोन पर 3649 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी के एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

आइकू 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आइकू 15 में कंपनी 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 6000 निट्स का है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है।

iqoo 15

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जो 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपएस, यूएसबी टाइप-C 3.2 जेन 1 और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;