13 इंच का धांसू Tablet, 4K डिस्प्ले के साथ 13000mAh बैटरी, प्रोसेसर और रैम भी तेजतर्रार
iQOO Pad 6 Pro Launched: iQOO 15T के साथ कंपनी ने अपना तेजतर्रार टैबलेट भी अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है, जिसे iQOO Pad 6 Pro के नाम से बाजार में उतारा है। यह टैबलेट 13 इंच 4K डिस्प्ले के साथ 13000mAh बैटरी पैक करता है। देखें कीमत और खासियत

iQOO Pad 6 Pro Launched: अपने पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15T के साथ कंपनी ने अपना तेजतर्रार टैबलेट भी अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है, जिसे iQOO Pad 6 Pro के नाम से बाजार में उतारा है। यह नया टैबलेट चीन में वीवो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेटेस्ट iQOO Pad 6 Pro को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में क्वालकॉम का फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैग 8 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसमें 13.2-इंच की 4K एलसीडी स्क्रीन है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देती है। टैब 16GB तक रैम, 512GB तक स्टोरेज और 13,000mAh बैटरी पैक करता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
iQOO Pad 6 Pro की खासियत
आईकू पैड 6 प्रो टैबलेट, एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 6 पर चलता है। इस टैबलेट में 13.2-इंच की 4K एलसीडी टचस्क्रीन दी गई है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3:2 का आस्पेक्ट रेशियो देती है। टैबलेट में क्वालकॉम का फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही इसमें 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो, आईकू पैड 6 प्रो के पीछे की तरफ एक 13-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस टैबलेट में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सेल का कैमरा भी मौजूद है। दमदार साउंड के लिए, टैब में आठ स्पीकर वाला पैनोरमिक अकूस्टिक सेटअप भी दिया गया है। हैवी वर्क और मल्टीटास्किंग के दौरान यह गर्म न हो, इसलिए टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम भी लगाया है।
आईकू पैड 6 प्रो में 13,000mAh की बैटरी है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए यह वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ वर्जन 5.4 को भी सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए, टैब में फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। 663 ग्राम वजनी इस टैबलेट का साइज 297.03x199.82x6.18 एमएम है यानी यह सिर्फ 6.18 एमएम पतला है।
इतनी है नए iQOO Pad 6 Pro की कीमत
iQOO Pad 6 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 4,499 युआन (लगभग 64,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसके हायर-एंड 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 71,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 5,799 युआन (लगभग 83,000 रुपये) है। आखिर में, इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज है, की कीमत 6,699 युआन (लगभग 95,000 रुपये) है। टैबलेट को तीन कलर ऑप्शन - Gray Crystal, Isle of Man और Silverwing में लॉन्च किया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


