Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iQOO Pad 5e featuring 10000mah battery 12 05 inch display and up to 16gb ram launched
12.05 इंच के डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी वाला नया पैड, प्रोसेसर भी जबर्दस्त

12.05 इंच के डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी वाला नया पैड, प्रोसेसर भी जबर्दस्त

संक्षेप:

iQOO Pad 5e की मार्केट में एंट्री हो गई है। आइकू का यह नया पैड 12.05 इंच के डिस्प्ले, 10000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। यह पैड चीन में लॉन्च हुआ है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Tue, 21 Oct 2025 11:34 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

iQOO के नए पैड- iQOO Pad 5e की मार्केट में एंट्री हो गई है। यह पैड चीन में लॉन्च हुआ है। पैड 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 1999 युआन (करीब 24655 रुपये) है। आइकू का यह नया पैड 12.05 इंच के डिस्प्ले, 10000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इस पैड के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

सम्बंधित सुझाव

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस पैड में 2800×1968 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 2.8K LCD पैनल दे रही है। पैड में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट का 144Hz का है। यह डिस्प्ले 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट और डीसी डिमिंग फीचर के साथ आता है। आइकू ने इस पैड को 16जीबी LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर आपको इस टैब में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलेगा।

ये भी पढ़ें:7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाला नया फोन लॉन्च, मिलेंगे 50MP के तीन कैमरे

पैड का मेन कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। पैड को पावर देने के लिए इसमें 10000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो आइकू का यह नया पैड ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस पैड में कंपनी Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-C और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इस पैड का वजन 584 ग्राम है। पैड की खास बात है कि इसमें कंपनी पीसी-लेवल के WPS टूल्स दे रही है। हेवी यूज के दौरान पैड गर्म न हो, इसके लिए इसमें 32,200mm² का थ्री-डाइमेंश्नल हीट डिसिपेशन सिस्टम दिया गया है।

सम्बंधित सुझाव

ये भी पढ़ें:कमाल की फेस्टिव डील, 6148 रुपये में मिल रहा 6000mAh की बैटरी वाला फोन

(Photo: Fone Arena)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।