पॉपुलर ब्रांड लाया गजब का टैबलेट, 1000 दिनों तक चलेगी बैटरी; इसमें 12 इंच डिस्प्ले, 12GB तक रैम भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO Pad 5c Launched: आईकू ने 10,000mAh बैटरी वाला नया टैबलेट iQOO Pad 5c लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 1000 दिनों तक का एक्सटेंडेड पावर रिजर्व देगा। इसमें 12 इंच डिस्प्ले के साथ 12GB तक रैम भी है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल

iQOO Pad 5c Launched With 10,000mAh Battery

iQOO Pad 5c Launched With 10,000mAh Battery: लंबी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो के सब-ब्रांड आईकू ने अपने नए टैबलेट के तौर पर iQOO Pad 5c को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है। इसकी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 10,000mAh बैटरी लगी है, जिसके बारे में दावा है कि यह 1000 दिनों तक का "एक्सटेंडेड पावर रिजर्व" देगा। तगड़ी बैटरी के अलावा, टैब में 12.1-इंच का 2.8K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले है जो 144Hz तक रिफ्रेश होता है। नया टैबलेट स्लिम और लाइटवेट भी है। इसकी मोटाई 6.62 एमएम है और इसका वजन लगभग 584 ग्राम है। दमदार साउंड के लिए इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप है। यह स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट से लैस है, जिसमें 12GB तक रैम है। इस के साथ जुड़ा हुआ है। इसे भारत या फिर अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसे दो कलर्स और तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। चलिए बताते हैं इसकी कीमत और खासियत

iQOO Pad 5c के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

नया iQOO Pad 5c टैबलेट वीवो के लेटेस्ट ओरिजिनओएस 6 के साथ आता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। टैबलेट 12.1-इंच एलसीडी टचस्क्रीन से लैस है, जो 2.8K रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज तक की रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। iQOO Pad 5c क्वालकॉम के ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट से लैस है। टैबलेट में 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है।

iqoo pad 5c tablet

कैमरे की बात करें तो iQOO Pad 5c के पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, टैबलेट के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। साथ ही, iQOO Pad 5c में दमदार साउंड के लिए क्वाड-स्पीकर पैनोरमिक अकूस्टिक सिस्टम दिया है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सॉल्यूशन भी है, जिससे टैबलेट ज्यादा गर्म होने पर परफॉर्मेंस कम होने (थ्रॉटलिंग) की समस्या से बचता है।

टैबलेट में तगड़ी बैटरी मिलती है। नए iQOO Pad 5c में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 12.3 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक या 1000 दिनों तक का "एक्सटेंडेड पावर रिजर्व" देगा। टैब में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और 10 मीटर रेंज के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.4 का सपोर्ट है। 584 ग्राम वजनी इस टैबलेट का डाइमेंशन 266.43×192×6.62mm है।

इतनी है iQOO Pad 5c की कीमत

चीन में, iQOO Pad 5c के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 2,699 युआन (लगभग 38,000 रुपये) है। वहीं, इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 42,000 रुपये) है। इसके टॉप-एंड 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन (लगभग 49,000 रुपये) है। यह नया टैबलेट अभी चीन में वीवो ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। iQOO Pad 5c को ग्रे क्रिस्टल और सिल्वर विंग जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।