पहली बार 9100mAh बैटरी वाला फोन लाया ब्रांड, फुल वॉटरप्रूफ, कैमरा भी पावरफुल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO Neo 11 Ultra को कंपनी ने अपने सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नया स्मार्टफोन तीन खूबसूरत कलर्स में आता है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। देखें कीमत और खासियत

iqoo neo 11 ultra launched
iQOO Neo 11 Ultra में 9100mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO Neo 11 Ultra Launched: iQOO ने अपना सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं iQOO Neo 11 Ultra की, जिसे कंपनी ने फिलहाल अपने घरेलू बाजार यानी चीन में उतारा है। नियो सीरीज का यह नया स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9100mAh की बैटरी दी गई है। iQOO Neo 11 Ultra ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह 2K डिस्प्ले और 9,100mAh बैटरी वाला ब्रांड का पहला फोन है।

इतनी है iQOO Neo 11 Ultra की कीमत

कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत बेस मॉडल (12GB रैम और 256GB स्टोरेज) के लिए 3,699 युआन (लगभग 52,000 रुपये) है। इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन (लगभग 58,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 61,000 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन (लगभग 66,000 रुपये) है। यह 'ची गुआंगबाई' (Chi Guangbai), 'राइडिंग द विंड' (Riding the Wind) और 'शैडो ब्लैक' (Shadow Black) जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

चलिए अब एक नजर डालते हैं iQOO Neo 11 Ultra की खासियत पर

यह फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर बेस्ड ऑरिजनओएस 6 पर चलता है और इसमें 6.83-इंच का 2K (1,440x3,200 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.88 प्रतिशत है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M प्रोसेसर से लैस है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। चिपसेट में एक कोर 4.21 गीगाहर्ट्ज तक, तीन कोर 3.5 गीगाहर्ट्ज तक और चार कोर 2.7 गीगाहर्ट्ज तक क्लॉक स्पीड वाले हैं। इसमें आर्म G1-अल्ट्रा जीपीयू है और इसे 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए, नए iQOO Neo 11 Ultra फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS, f/1.88 अपर्चर और 20x तक ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT700V मेन रियर कैमरा लगा है। इसके अलावा, कैमरा सेटअप में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, फोन में f/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिजिकल जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, कलर-टेम्परेचर सेंसर, फ्लैशलाइट सेंसर, इन्फ्रारेड रिमोट-कंट्रोल सेंसर और X-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे सेंसर लगे हैं। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए 3D फिंगरप्रिंट सेंसर है और इसमें फेस वेक फेशियल रिकग्निशन का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ओटीजी, जीपीएस, बेइदोउ, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, नाविक और ए-जीपीएस शामिल हैं।

नए आईकू फोन में 9100mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह 4G सिंगल-सिम पर 36.5 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम या 4G VoLTE पर 33.5 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। करीब 225 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 163.42x75.88x8.60mm है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़पहली बार 9100mAh बैटरी वाला फोन लाया ब्रांड, फुल वॉटरप्रूफ, कैमरा भी पावरफुल