देखते ही हो जाओगे फैन, नए कलर में आ रहा यह iQOO फोन, कीमत भी कमाल

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

iQOO भारत में 30 अप्रैल को iQOO Neo 10 को नए कलर में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इसे अब Alpine White और Black कलर में लॉन्च कर रही है। यह पहले से ही  Inferno Red और Titanium Chrome फिनिश में उपलब्ध है। देखें कीमत और खासियत

देखते ही हो जाओगे फैन, नए कलर में आ रहा यह iQOO फोन, कीमत भी कमाल

iQOO का एक पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल अब दो नए कलर्स में आ रहा है। हम बात कर रहे हैं iQOO Neo 10 की। कंपनी अब इस फोन को दो नए कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने एक एक्स पोस्ट के जरिए iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट के आने की जानकारी दी है। इसे सबसे पहले मई 2025 में दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा और IP65 रेटेड बिल्ड है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...

नए कलर में आ रहा iQOO Neo 10 स्मार्टफोन

कंपनी ने एक्स पर बताया कि ब्रांड 30 अप्रैल को भारत में iQOO Neo 10 का एक नया Alpine White कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी। आईकू इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें यह फोन एक नए शेड में नजर आ रहा है। इससे पहले कंपनी ने इसके अपकमिंग ब्लैक कलर वेरिएंट का टीजर जारी किया था। ये नए कलर वेरिएंट लाइनअप में पहले से मौजूद Inferno Red और Titanium Chrome फिनिश के साथ शामिल होंगे, जो पिछले साल मई में फोन के शुरुआती लॉन्च के बाद से ही देश में उपलब्ध हैं।

iqoo neo 10 new color option

iQOO Neo 10 के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये तक जाती है। अल्पाइन व्हाइट वेरिएंट की कीमत भी लगभग इतनी ही होने की संभावना है।

कंपनी का ट्वीट

iQOO Neo 10 की खासियत

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, iQOO Neo 10 में 6.78-इंच की 1.5K (1,260×2,800) एमोलेड स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक और लोकल पीक ब्राइटनेस 5500 निट्स तक है। यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इस फोन में एक डेडिकेटेड Q1 गेमिंग चिपसेट भी शामिल है।

iQOO Neo 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी रियर सेंसर और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mm² का वेपर कूलिंग चैंबर है। इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।