iQOO Days Sale शुरू! iQOO 15, 15R और Neo 10 पर हजारों रुपये की छूट, 11 जून तक बचत का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

iQOO फ्लैगशिप डेज सेल आज से शुरू हो गई है इस सेल में iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 पर तगड़ी छूट दी जा रही है। सेल में फोन बैंक ऑफर, कूपन डिस्काउंट और No Cost EMI उपलब्ध हैं।

iQOO Days Sale शुरू! iQOO 15, 15R और Neo 10 पर हजारों रुपये की छूट, 11 जून तक बचत का मौका

iQOO ने अपनी नई Flagship Days Sale का ऐलान कर दिया है। यह सेल आज 8 जून से शुरू हो गई है और 11 जून 2026 तक चलेगी। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस सेल में खास तौर पर iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 को शानदार ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी बैंक डिस्काउंट, इंस्टेंट कूपन बेनिफिट और No Cost EMI जैसे फायदे भी दे रही है, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना पहले से आसान हो सकता है। ये डील्स iQOO की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि यह सेल उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, गेमिंग और लंबे बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। आइये डिटेल में बताते हैं कि किस फोन पर कितने की छूट है:

iQOO 15 पर तगड़ा डिस्काउंट

iQOO 15 प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन को iQOO की फ्लैगशिप सेल में 66,999 रुपए में बेचा जाएगा। फोन 4,000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपए का बैंक ऑफर शामिल है। बता दें कि इस फोन को 72,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। ग्राहक 24 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अपग्रेड करना आसान हो जाता है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और iQOO के Supercomputing Chip Q3 से लैस है। कैमरा सेटअप में ट्रिपल 50MP कैमरे शामिल हैं। फोन में 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

iQOO 15R पर इतने रुपए का डिस्काउंट

iQOO 15R पतले और स्टाइलिश डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.90mm स्लिम बॉडी में फिट किया है। iQOO 15R को सेल में 46,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, सेल के दौरान 2,000 रुपए कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपए बैंक ऑफर के बाद इसे ₹42,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है। इसमें 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। मजबूती के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

iQOO Neo 10 पर इतने रुपए की छूट का मौका

iQOO Neo स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Supercomputing Chip Q1 के साथ आता है। iQOO Neo 10 का शुरुआती मॉडल 37,999 रुपए पेश किया गया है लेकिन 3,000 रुपए के बैंक ऑफर के बाद इसे 34,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 10 में 50MP Sony OIS प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।