4 हजार रुपये सस्ता हुआ iQOO का धांसू फोन, वीवो पर भी 4600 रुपये का डिस्काउंट, मची लूट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन पर लाइव इस डील में आप आइकू और वीवो के फोन्स को 4600 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। बैंक डिस्काउंट के अलावा इन फोन पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। साथ ही आप इन फोन को बंपर एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

4 हजार रुपये सस्ता हुआ iQOO का धांसू फोन, वीवो पर भी 4600 रुपये का डिस्काउंट, मची लूट

iQOO और वीवो के फोन पर बंपर ऑफर मिल रहा है। अमेजन पर लाइव इस डील में आप इन कंपनियों के फोन्स को 4600 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। जिन फोन पर डील दी जा रही है उनका नाम - iQOO 15 और Vivo V70 5G है। बैंक डिस्काउंट के अलावा इन फोन पर तगड़ा कैशबैक भी दिया जा रहा है। साथ ही आप इन फोन को बंपर एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दी जा रही डील के बारे में।

iQOO 15

12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 72998 रुपये है। फोन पर 20 मार्च तक 4 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस फोन को 3649 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 42250 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा है। फीचर्स की बात करें, तो आइकू 15 में आपको 6.85 इंच का 2K+ डिस्प्ले मिलेगा। इस कर्व्ड सैमसंग M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।

iqoo 15

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

Vivo V70 5G

फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 45999 रुपये है। फोन पर 31 मार्च तक 4600 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 2299 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को 43699 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो वीवो के इस फोन में आपको 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 दिया गया है। इस फोन की बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंगद को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।