अगले हफ्ते आ रहा है 7600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 वाला ‘Perfect Fit’ फोन
iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने वाला है, जिसमें 7600mAh बैटरी, 100W फ्लैशचार्ज और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। इस डिवाइस में ढेरों AI फीचर्स दिए जाएंगे।

स्मार्टफोन ब्रैंड iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इसे 24 फरवरी को पेश करेगी और इसे ‘Perfect Fit’ स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, एडवांस्ड AI फीचर्स और एर्गोनॉमिक डिजाइन का बैलेंस ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को पावर और कम्फर्ट दोनों दिए जा सकें।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO 15R को खास तौर से युवा प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड ऑफिस किट एक्सपीरियंस दिया जाएगा, जो ईमेल मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंट रिव्यू, वीडियो कॉलिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है।
डिवाइस में One Tap Transfer फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के बीच ऐप्स, डाटा और फाइल्स को कुछ ही सेकंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। स्मार्टफोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स OriginOS 6 मिलेगा। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलना तय करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए iQOO फोन में मिलेंगे ढेरों AI फीचर्स
AI फीचर्स की बात करें तो iQOO 15R कई एडवांस्ड टूल्स से लैस है। Notes ऐप में AI Creation फीचर के जरिए यूजर्स कंटेंट को री-राइट कर सकते हैं, नया टेक्स्ट जनरेट कर सकते हैं, डॉक्यूमेंट को समराइज कर सकते हैं और ग्रामर ठीक कर सकते हैं। AI Captions रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन की सुविधा देता है, जबकि AI Screen Translation और AI Call Translation अलग-अलग भाषाओं में कम्युनिकेशन को आसान बनाते हैं। इसके अलावा, Google Gemini सपोर्ट और AI Circle to Search जैसे फीचर्स भी दिए गई हैं, जो कंटेंट सर्च को और ज्यादा आसान बनाती हैं।
कैमरा सेगमेंट में भी AI का जमकर इस्तेमाल देखने को मिलता है। AI Erase अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने में मदद करता है, वहीं AI Reflection Erase मिरर ग्लेयर को खत्म कर सकता है। AI Magic Move से फोटो में मौजूद एलिमेंट्स को रीपोजिशन या रिसाइज किया जा सकता है। AI Image Expander बैकग्राउंड को एक्सटेंड कर बेहतर फ्रेमिंग देता है, जबकि AI Image Cut Out से सब्जेक्ट को अलग कर स्टिकर या शेयर करने वाला असेट बनाया जा सकता है। AI Document Scanning फीचर ऑफिस वर्क को और आसान बनाता है।
पावरफुल बैटरी वाला सबसे पतला फोन
बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह डिवाइस दमदार नजर आता है। iQOO 15R में 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह इस बैटरी कैटेगरी में भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका AnTuTu स्कोर 3.5 मिलियन से अधिक है। Supercomputing Chip Q2 के साथ यह डिवाइस 144FPS गेमिंग, 1.5K गेम सुपर रेजोल्यूशन, कम लेटेंसी और बेहतर पावर एफिशिएंसी ऑफर करता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो जाता है। iQOO 15R दो कलर ऑप्शंस-Triumph Silver और Dark Knight में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि ‘Make in India’ अभियान के साथ इसकी मैन्युफैक्चरिंग Vivo की ग्रेटर नोएडा फैसिलिटी में की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





16GB RAM





