7600mAh की बाहुबली बैटरी, फास्ट प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा के साथ आया iQOO का फ्लैगशिप फोन
iQOO ने भारत में iQOO 15R स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7600mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा जैसे फीचर्स हैं। प्री-बुकिंग के साथ बैंक डिस्काउंट और फ्री TWS भी ऑफर दिए जा रहे हैं।

iQOO ने अपनी R सीरीज का पहला किफायती फ्लैगशिप फोन बाजार में उतार दिया है। नया iQOO 15R उसी प्रोसेसर पर चलता है जो OnePlus 15R में है, लेकिन इसमें थोड़ी बड़ी बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस अपनी कैटेगरी का ऐसा फोन है जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7600mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे विज़ुअल्स बेहद स्मूद और शानदार दिखाई देते हैं। इसके अलावा IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस, 100W फास्ट चार्जिंग, डुअल रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO 15R की कीमत और ऑफर्स
iQOO 15R तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है: 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपए है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 47,999 रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है।
बैंक ऑफर के तहत Axis और HDFC कार्ड का यूज करने पर 4,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिससे प्रभावी कीमत लगभग 40,999 रुपए, 43,999 रुपए और 48,999 रुपए हो जाती है। प्री-बुकिंग 2 मार्च से शुरू हो चुकी है और सेल 3 मार्च 2026 से होगा। प्री-बुक करने पर फ्री iQOO/Vivo TWS ईयरबड्स मिलेंगे।
iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 टॉप-टियर प्रोसेसर मिलता है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हर तरह के ऐप्स को बिना लैग के आसानी से संभालता है। फोन में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो अनुभव स्मूद और शानदार होता है। इसकी सबसे खास बात है 7600mAh की बड़ी बैटरी है, और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ यह जल्दी चार्ज भी हो जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैमरा सेटअप भी प्रीमियम है फोन के रियर में 50MP Sony LYT-700V मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों शानदार बनते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा है, जो साफ और शार्प सेल्फी देता है। इसके अलावा iQOO 15R में IP68 और IP69 वाटर/डस्ट रेज़िस्टेंस भी है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और भारी फ़ाइल ट्रांसफर को भी आराम से संभाल सकता है। फोन OriginOS 6 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





16GB RAM






