iQOO 15R की कीमत का खुलासा! 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और 144fps डिस्प्ले का मजा
iQOO 15R फोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसकी कीमत का खुलासा पहले ही हो गया है।

भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ी एंट्री होने जा रही है। iQOO की ओर से 24 फरवरी को नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, 200MP कैमरा, 7600mAh बैटरी और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स शामिल हैं। अब लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत का खुलासा हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी हो सकती है iQOO 15R की कीमत
कीमत की बात करें तो iQOO 15R को 45,000 रुपये से 55,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। ब्रैंड इसे सब-50,000 रुपये वाले सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट कर रहा है। डिवाइस का AnTuTu स्कोर 3.58 मिलियन से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस कैटेगली में ले आता है। हालांकि कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी ने ट्रिपल कैमरा की जगह डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जो इसे ‘प्रो’ या ‘अल्ट्रा’ मॉडल से अलग बनाता है।
परफॉर्मेंस के मामले में धाकड़ होगा नया फोन
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा iQOO ने Supercomputing Chip Q2 भी दिया गया है, जो फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी के साथ BGMI जैसे गेम्स में 144fps तक स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2750 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए बेहतरीन माना जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
200MP कैमरा के साथ आएगा iQOO 15R
कैमरा सेटअप भी इस फोन का बड़ा अट्रैक्शन है। इसके रियर में 200MP का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है, जो हाई-डीटेल फोटोग्राफी और बेहतर क्रॉपिंग फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इस फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और लो-लाइट सेल्फी के लिए स्क्रीन फ्लैश फीचर भी मौजूद है।
बड़ी 7600mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
बैटरी के मामले में iQOO 15R अपने सेगमेंट में अलग पहचान बना सकता है। इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो बाकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से कहीं ज्यादा क्षमता रखती है। इसके बावजूद फोन की मोटाई लगभग 0.79 सेंटीमीटर बताई जा रही है। चार्जिंग के लिए 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो कम समय में लंबा बैटरी बैकअप दे में मदद करेगा।
छह साल तक मिलते रहेंगे सिक्योरिटी अपडेट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android v16 पर बेस्ड Funtouch OS 16 (या ग्लोबली OriginOS 6) के साथ आएगा। कंपनी ने चार साल तक मेजर OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। साथ ही, IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





16GB RAM






