तहलका मचाने आ रहा यह दमदार फोन, मिल सकती है 200W की चार्जिंग, बैटरी 7000mAh की
आइकू 15 अल्ट्रा मार्केट में जल्द एंट्री कर सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 200 वॉट की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। आइकू के नए फोन में वायरलेस चार्जिंद भी मिस सकती है।

iQOO मार्केट में अपना एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम iQOO 15 Ultra है। यह साल 2026 के उन फ्लैगशिप डिवाइसेज में से है, जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन iQOO 15 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर मार्केट में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने आइकू 15 अल्ट्रा की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसी बीच टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकमिंग फोन की दमदार बैटरी और चार्जिंग कॉम्बिनेशन को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन
हाल ही में यह फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इस लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 100 वॉट के चार्जर के साथ आएगा। वीबो पर डीसीएस के कई सारे पोस्ट्स के अनुसार यह फोन 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। एक नई वीबो पोस्ट के अनुसार यह फोन दोगुनी चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा। डीसीएस की मानें, तो आइकू 15 अल्ट्रा चीन में फरवरी की शुरुआत में लॉन्च होगा। यह फोन 200 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में आपको 7000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
आइकू ने इससे पहले iQOO 11 Pro में 200 वॉट की चार्जिंग दी थी। 4700mAh की बैटरी वाला यह फोन साल 2022 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद कंपनी ने बैटरी की साइज को तो बढ़ाया, लेकिन चार्जिंग स्पीड को 120 वॉट और फिर 100 वॉट तक लेकर आ गई। आइकू 15 अल्ट्रा की बात करें, तो कंपनी का यह फोन वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट भी ऑफर कर सकता है। ध्यान रहे कि कंपनी ने इन फीचर्स के बारे में अपनी तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। ऑफिशियल कन्फर्मेशन तक इसे एक लीक के तौर पर ही लें।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16GB RAM




