iQOO 15 Ultra का जमकर चला जादू, हुई रिकॉर्ड तोड़ सेल 3 दिनों में बिके 15,000 फोन, फीचर्स में हिट
iQOO 15 Ultra ने लॉन्च के पहले तीन दिनों में लगभग 15,000 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल की है। इस प्रीमियम गेमिंग-फोकस्ड फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानें क्यों यह फोन इतनी जल्दी बिक रहा है।

iQOO ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 Ultra के साथ मार्केट में जबरदस्त शुरुआत की है। हाल ही में सामने आई शुरुआती सेल रिपोर्ट के अनुसार, फोन के लॉन्च होते ही तीन के अंदर लगभग 15,000 यूनिट्स बिक चुकी है। यह सफलता खास तौर पर गेमिंग फोन होने की वजह से बहुत खास है। शुरुआती सेल आंकड़े संकेत देते हैं कि इस फोन की सेल पिछले Pro मॉडल के मुकाबले बहुत तेज है दूसरे दिन की बिक्री Pro मॉडल से लगभग 2.3 से 2.4 गुना ज्यादा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO 15 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है और यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 जैसे टॉप-क्लास चिपसेट, भयंकर 6.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, और हाई-एंड कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं 24GB RAM + 1TB स्टोरेज जैसी एडवांस्ड वेरिएंट्स की डिमांड भी शुरुआती सेल में साफ दिख रही है।
iQOO 15 Ultra की खासियतें
iQOO 15 Ultra एक दमदार फ्लैगशिप फोन है। इसमें 6.85-इंच का बड़ा 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, यानी स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद रहती है। फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिससे डिटेल और क्लियर फोटो ली जा सकती हैं। लंबी बैटरी लाइफ के लिए इसमें बड़ी 7400mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह फोन हाई रैम और स्टोरेज ऑप्शन जैसे 24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ भी आता है, जिससे स्पीड और स्टोरेज की कोई कमी महसूस नहीं होती।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






16GB RAM





