
लॉन्च डेट का खुलासा! जल्द आ रहा है iQOO 15 Ultra, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
iQOO 15 Ultra रॉ-परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा और इसे 2026 का पहला Performance Ultra कहा जा रहा है। फरवरी की शुरुआत में लॉन्च होने वाला यह फोन इन-बिल्ट फैन के साथ गेमर्स को टारगेट करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्मार्टफोन कंपनी iQOO अपने पहले Ultra-ब्रैंडेड स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का नया फोन iQOO 15 Ultra सबसे पहले चाइनीज मार्केट में पेश किया जाएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन ट्रेडिशनल Ultra फोन से अलग रूट अपनाएगा, जहां कैमरा को नहीं बल्कि हाई-लेवल परफॉर्मेंस पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि iQOO 15 Ultra को चाइनीज न्यू ईयर से पहले लॉन्च किया जाएगा, जो 17 फरवरी को पड़ता है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इसी बीच टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट शेयर कर इसके संभावित लॉन्च टाइमफ्रेम की जानकारी दी है।
कब लॉन्च हो सकता है प्रीमियम फोन?
टिप्स्टर के मुताबिक, iQOO 15 Ultra फरवरी की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल पोस्ट में फोन के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ा कोई नया खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पहले से सामने आ चुके लीक्स इस डिवाइस को काफी खास बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 15 Ultra को 2026 का पहला Performance Ultra स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
कंपनी की Ultra सीरीज में वैसे तो कैमरा टेक्नोलॉजी पर जोर दिया जाता है, लेकिन iQOO इस फोन के जरिए लंबे समय तक स्टेबल और पावरफुल परफॉर्मेंस देने पर फोकस कर रहा है। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्यूचरिस्टिक लुक देखने को मिल सकता है। लीक्स में दावा किया गया है कि इसमें शोल्डर बटन दिए जा सकते हैं, जो खासतौर पर गेमिंग और पावर यूज के लिए काम आएंगे। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मिलेगा खास ऐक्टिव कूलिंग सिस्टम
iQOO 15 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्टिव कूलिंग सिस्टम हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में इन-बिल्ट फैन दिया जाएगा, जो मौजूदा स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले कूलिंग सॉल्यूशन्स से ज्यादा बड़ा और एफिशिएंट होगा। डिस्प्ले के मोर्चे पर iQOO 15 Ultra में 2K Samsung फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है, जो स्टैंडर्ड iQOO 15 में भी देखा गया है।
बताया जा रहा है कि इसमें करीब 1000 निट्स मैनुअल पीक ब्राइटनेस, 2600 निट्स फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आउटडोर यूज में बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। वहीं, कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 7000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग ऑफर करेगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







16GB RAM





