Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iqoo 15 sets new pre booking record ahead of launch also become most searched iqoo phone
iQOO 15 ने लॉन्च से पहले ही गाड़े झंडे, प्री-बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, गूगल सर्च में भी अव्वल

iQOO 15 ने लॉन्च से पहले ही गाड़े झंडे, प्री-बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, गूगल सर्च में भी अव्वल

संक्षेप:

iQOO 15 Pre-Booking Record: iQOO 15 ने भारत में लॉन्च से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसे प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। प्री-बुकिंग में लोगों को रुझान देखकर खुद कंपनी भी हैरान है।

Nov 21, 2025 05:22 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

iQOO 15 Pre-Booking Record: iQOO 15 ने भारत में लॉन्च से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसे प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। प्री-बुकिंग में लोगों को रुझान देखकर खुद कंपनी भी हैरान है। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बताया है कि iQOO 15 ने भारत में बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों के अंदर अब तक के सबसे ज्यादा प्री-लॉन्च प्री-बुकिंग नंबर रिकॉर्ड किए हैं। हालांकि, कंपनी ने सटीक नबंर नहीं बताए हैं। आईकू के मुताबिक, इसके आने वाले फ्लैगशिप ने कंज्यूमर इंटरेस्ट और शुरुआती डिमांड जैसे कई पैमानों पर पिछले वर्जन को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। कंपनी का दावा है कि iQOO 15 के प्री-बुकिंग नंबर iQOO 13 और iQOO 12 से काफी ज्यादा हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आईकू फोन

इस बीच, यह भी दावा किया गया है कि अपकमिंग iQOO 15 अब तक Amazon और Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आईकू स्मार्टफोन भी बन गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन मेट्रिक्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

iQOO 15 ने प्री-बुकिंग मे गाड़े झंडे

iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसके लॉन्च से पहले, ब्रांड ने गैजेट्स 360 को खास तौर पर कन्फर्म किया कि iQOO 15 ने 24 घंटे से भी कम समय में किसी भी आईकू फ्लैगशिप के लिए सबसे ज्यादा प्री-लॉन्च प्री-बुकिंग हासिल की है।

इसके अलावा, आईकू ने कहा कि iQOO 15 के लिए प्री-बुकिंग 2024 में iQOO 13 के लॉन्च से पहले दर्ज किए गए नंबरों से डेढ़ गुना ज्यादा है। हालांकि, ब्रांड ने साफ किया कि iQOO 13 की प्री-बुकिंग विंडो इसके लॉन्च के बाद ही खुली थी। वहीं, iQOO 15 के आंकड़े प्रायोरिटी पास के जरिए प्री-लॉन्च रिजर्वेशन पर आधारित हैं।

शायद इसकी तुलना iQOO 12 से करना ज्यादा सही होगा, जिसे लॉन्च से पहले ही प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। आईकू के अनुसार, iQOO 15 को इसके 2023 के फ्लैगशिप की तुलना में पांच गुना ज्यादा प्री-रिजर्वेशन मिले हैं।

ब्रांड ने यह भी बताया कि iQOO 15 अब तक का सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आईकू स्मार्टफोन बन गया है। यह डेटा अमेजन और गूगल के मिले-जुले सर्च ट्रेंड पर आधारित है, जिसमें आने वाले फ्लैगशिप ने iQOO 13 की तुलना में तीन गुना ज्यादा सर्च किए हैं।

ये भी पढ़ें:अलर्ट: खतरे में करोड़ों गूगल क्रोम यूजर्स, हैक हो सकता है सिस्टम, ऐसे रहें सेफ

भारत में इतनी हो सकती है कीमत

लॉन्च से पहले ही iQOO 15 की भारतीय कीमतें सामने आ गई हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक्स पोस्ट के मुताबिक, iQOO 15 को Amazon India की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। कहा जा रहा है कि यह 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 72,999 रुपये होगी। वहीं, इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये हो सकती है। iQOO 15 को दो कलर ऑप्शन - Alpha और Legend में लिस्ट किया गया था।

प्री-बुकिंग पर FREE ईयरबड्स और 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी

फोन की प्री-बुकिंग 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है। ग्राहक 1,000 रुपये में फोन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 1899 रुपये कीमत के iQOO TWS मुफ्त मिलेंगे, साथ में ग्राहकों को 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी का भी लाभ मिलेगा।

प्री-बुक करने के लिए:

1. 'Pre-Book Now' पर क्लिक करें।

2. अमेजन पे वॉलेट के जरिए 1,000 रुपये का भुगतान करें।

3. आईकू 15 प्रोडक्ट पेज पर कन्फर्मेशन के लिए चेक करें कि आपका iQOO 15 प्री-बुक हो चुका है।

प्री-बुक्ड iQOO 15 को खरीदने के लिए:

1. 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 11:59 बजे (28 नवंबर) के बीच Amazon.in पर लॉगिन करें। iQOO 15 को कार्ट में जोड़े।

2. कार्ट में जाकर चेक करें कि दोनों iQOO 15 और iQOO TWS iE1 ईयरबड्स ऐड हो गए हैं या नहीं। फिर कार्ट में जाकर Proceed to buy पर क्लिक करें।

3. जैसे ही आपका पेमेंट सफलतापूर्वक प्रोसेस हो जाए, अपने ऑर्डर सेक्शन में जाकर ऑर्डर स्टेटस चेक करें।

ये भी पढ़ें:OnePlus Pad 3 पर ऑफर, सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका, इसका प्रोसेसर सबसे तेज

iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन्स (चीनी वर्जन के अनुसार)

उम्मीद है कि इसे चीनी वेरिएंट जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में लॉन्च हुए iQOO 15 में 6.85-इंच का सैमसंग M14 AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2K (1440×3168 पिक्सेल) है, जिसमें 130 हर्ट्ज स्क्रीन सैंपलिंग रेट, 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स और 508 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी है। यह 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है, जो एड्रेनो 840 जीपीयू के साथ आता है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में, 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 7000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+69 रेटिंग के साथ आएगा। फोन कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से लैस होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।