26 नवंबर को आ रहा 7000mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, लॉन्च से पहले कीमत लीक, इयरबड्स फ्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आइकू 15 भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रायोरिटी पास वाले यूजर को iQOO TWS 1e इयरबड्स के साथ डिवाइस पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो

iQOO भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम iQOO 15 है। यह फोन 26 नवंबर को इंडियन मार्केट में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत लीक हो गई है। एनडीटीवी गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार आइकू 15 की कीमत भारत में लॉन्च ऑफर्स के साथ 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। फोन केवल सिंगल वेरिएंट 16जीबी + 512जीबी में आ सकता है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन खरीदने के लिए इच्छुक ग्राहकों के लिए लिमिटेड-टाइम प्रायोरिटी पास इंट्रोड्यूस किया है। ग्राहक इस फोन को 1 हजार रुपये के रिफंडेबल अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं और एक्सक्लूसिव बेनिफिट पा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रायोरिटी पास वाले यूजर को iQOO TWS 1e इयरबड्स के साथ डिवाइस पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी मिलेगी। यह पास 20 नवंबर से पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में मिलेगा।

आइकू 15 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

यह कंपनी का पहला फोन होगा, जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन में कंपनी सैमसंग 2K M14 OLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। ओएस की बात करें, तो यह फोन Origin OS आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इस फोन को पांच साल तक ओएस अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी पैच ऑफर करती है।

फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 7000mAh की है। गेमिंग के लिए फोन में कंपनी इन-हाउस गेम लाइवस्ट्रीमिंग असिस्टेंट ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फ्लैगशिप ग्रेड फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। आइकू के इस फोन की टक्कर वनप्लस 15 और रियलमी GT 8 प्रो से होगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।