पानी में भी खराब नहीं होगा iQOO 15, लीक्स में हुआ स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा
iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द चाइनीज मार्केट में पेश किया जाएगा और iQOO 15 से जुड़े लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। इस फोन में डुअल IP रेटिंग के अलावा नेक्स्ट जेन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO का नया फ्लैगशिप फोन iQOO 15 जल्द ही चाइनीज मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी लगातार इस फ्लैगशिप फोन से जुड़ी नई जानकारियां शेयर कर रही है। iQOO 13 के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह फोन कई दमदार फीचर्स और अपग्रेड्स के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, साथ ही इसमें नई जेनरेशन का 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
iQOO ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर बताया है कि iQOO 15 को डुअल IP रेटिंग मिली है। IP68 के साथ फोन पूरी तरह डस्टप्रूफ होगा और इसे पानी में लगातार डूबे रहने पर भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसी तरह IP69 रेटिंग स्मार्टफोन को हाई-टेम्परेचर और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से भी सेफ बनाती है। इसका मतलब है कि iQOO 15 एक्सट्रीम कंडीशंस में भी टिका रहेगा।
नए जेनरेशन का 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
iQOO 15 में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो iQOO 13 में पहली बार देखा गया था। कंपनी का दावा है कि यह स्कैनर पहले से ज्यादा फास्ट और सेफ होगा। खास बात यह है कि यह वेट टच सपोर्ट के साथ आएगा यानी गीली उंगलियों से भी फिंगरप्रिंट अनलॉक किया जा सकेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वायरलेस चार्जिंग और 7,000mAh+ बैटरी भी
हाल ही में iQOO ने बताया था कि iQOO 15 सीरीज में पहली बार वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जाएगी। कंपनी इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी, जिससे बैटरी लाइफ बेहतर होगी और गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।
ऐसे हैं iQOO 15 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
iQOO 15 को Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर किया जाएगा। यह 2+6 कोर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है और 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड जेनरेट कर सकता है। फोन में 6.85-इंच का 2K 8T LTPO Samsung Everest डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह पैनल 6,000 निट्स तक की पीक लोकल ब्राइटनेस और 2,600 निट्स की फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस ऑफर करेगा। इसके अलावा इसमें 3,200Hz का इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स और iQOO का Q3 गेमिंग चिप भी फोन का हिस्सा बन सकता है।
बता दें, iQOO 15 के इस महीने चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी लगातार इसे टीज कर रही है, जिससे साफ है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए एक बड़े अपग्रेड के तौर पर आएगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB RAM








