अब महंगे पड़ेंगे Vivo और iQOO के यह चार पॉपुलर फोन, कंपनी ने ₹3000 तक बढ़ाई कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अब Vivo और iQOO ने भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। लिस्ट में Vivo T5 Pro, iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 स्मार्टफोन शामिल हैं। ये फोन 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। देखें नई कीमत

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स धीरे-धीरे अपने फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। दुनियाभर में चल रही मेमोरी चिप की कमी का असर स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर साफ दिखाई देने लगा है और अब कंपनी इसका बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। अब Vivo और iQOO ने भारत में कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे उनके कुछ सबसे लोकप्रिय डिवाइस कुछ हफ्ते पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। कीमतों में इस बदलाव का असर फ्लैगशिप, प्रीमियम मिड-रेंज और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाले स्मार्टफोन्स पर पड़ा है। एक पॉपुलर टिप्स्टर ने भी इसकी जानकारी दी है। बढ़ोतरी के बाद कौन-कौन से डिवाइस महंगे हो गए हैं, चलिए जानते हैं...

अब महंगे पड़ेंगे Vivo और iQOO के यह चार पॉपुलर फोन, कंपनी ने ₹3000 तक बढ़ाई कीमत

पहले से महंगे हुए Vivo और iQOO के ये फोन

Vivo T5 Pro को सबसे बड़ी बढ़ोतरी मिली है। 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत अब 32,999 रुपये है, जो इसकी ऑरिजनल लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये से ज्यादा है। इस अलावा, 8GB+256GB वेरिएंट भी 33,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि दोनों वेरिएंट में सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

iQOO ने अपने फ्लैगशिप और परफॉर्मेंस-फोकस्ड लाइनअप की कीमतों में भी बदलाव किया है। iQOO 15 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 74,999 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 72,999 रुपये थी। 12GB+512GB वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 81,999 रुपये हो गई है।

iQOO 15R लाइनअप भी महंगा हो गई है। 8GB+128GB मॉडल अब 46,999 रुपये के बजाय 47,999 रुपये में मिलेगा। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है, जबकि टॉप-एंड 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत अब 57,999 रुपये से बढ़कर 59,999 रुपये हो गई है।

इसी तरह, iQOO Neo 10 की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है। जबकि इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत अब 40,999 रुपये से बढ़कर 42,999 रुपये हो गई है।

नई कीमतें पहले से ही दोनों कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट्स और लीडिंग ऑनलाइन रिटेल स्टोर्स पर दिखाई दे रही हैं।

मेमोरी की कमी का स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर असर जारी है

Vivo और iQOO द्वारा कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वैश्विक मेमोरी चिप की कमी से जोड़ा जा रहा है, जिसने स्मार्टफोन में लगने वाले कंपोनेंट्स की लागत को बढ़ा दिया है। इंडस्ट्री एनालिस्ट महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि मेमोरी की बढ़ती कीमतें अंततः स्मार्टफोन की ऊंची कीमतों में तब्दील हो सकती हैं और यह भविष्यवाणी अब सच साबित होती दिख रही है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

टिप्स्टर संजू चौधरी का ट्वीट

HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।